अगर आप डिनर में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर हो, तो सोया-मशरूम बिरयानी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस रेसिपी की एक सर्विंग में करीब 35 ग्राम प्रोटीन, 8 ग्राम फाइबर और 470 कैलोरी मिलती हैं। इसे बनाने के लिए ब्राउन बासमती राइस का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सफेद चावल की तुलना में ज्यादा फाइबर होता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ब्राउन बासमती राइस की सोया मशरूम बिरयानी?
सोया-मशरूम बिरयानी के लिए सामग्री
-
मैरिनेड के लिए सामग्री: 60 ग्राम सोया चंक्स, 15–18 मशरूम, कटे हुए, 300 ग्राम स्काईर, 2 एयर-फ्राइड प्याज़, कटा हुआ धनिया और पुदीना, 1 बड़ा चम्मच बिरयानी मसाला, 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, स्वादानुसार, 1 बड़ा चम्मच गुड़ का पाउडर -
चावल के लिए सामग्री: 85 ग्राम दावत ब्राउन बासमती राइस, 1 दालचीनी का टुकड़ा, 3–4 काली मिर्च के दाने, 1 छोटा चम्मच घी, एक चुटकी नमक -
लेयरिंग के लिए सामग्री: 90% पके हुए ब्राउन बासमती चावल, ताज़ा पुदीना, 30–35 एमएल टोन्ड दूध जिसमें केसर मिला हो
सोया-मशरूम बिरयानी कैसे बनाएं?
-
सोया चंक्स को उबालें, सारा अतिरिक्त पानी निचोड़ लें और उन्हें अलग रख दें। 2 मीडियम आकार के प्याज़ को पतला-पतला काटें और हल्का तेल स्प्रे करके तब तक भूनें वे भूरे और कुरकुरे न हो जाएँ। अब सोया चंक्स, मशरूम, भुना हुआ प्याज़, कटा हुआ धनिया और पुदीना, बिरयानी मसाला, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस और गुड़ का पाउडर मिलाकर मैरिनेड तैयार करें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएँ और 10–15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
-
ब्राउन बासमती चावल को दालचीनी, काली मिर्च, 1 चम्मच घी और चुटकी भर नमक के साथ 90% पकने तक पकाएं। पानी छानकर अलग रख दें। एक पैन में 1 चम्मच घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें मैरीनेट किया हुआ सोया-मशरूम का पूरा मिश्रण डाल दें। धीमी आंच पर 10–12 मिनट तक पकाएं। सोया-मशरूम मिश्रण के ऊपर 90% पके हुए चावल की परत लगाएं। ऊपर से बचे हुए फ्राइड प्याज़, ताज़ा पुदीना और केसर वाला दूध डालें।
-
अब इन्हें ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 6–7 मिनट और पकाएं, ताकि चावल पूरी तरह पक जाएं और सभी स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं। आपका सोया बिरयानी बनकर तैयार है
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.