Sarkari Naukri Alert 2026: इस सप्ताह विभिन्न सरकारी विभागों में 36,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं। IBPS क्लर्क, इसरो अप्रेंटिस, राजस्थान सफाई कर्मी और यूपी-हिमाचल में नर्स व असिस्टेंट के पदों पर आवेदन शुरू हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2026 : IBPS क्लर्क भर्ती 2026
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत 11,400 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस बार परीक्षा पैटर्न में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं और राज्यवार रिक्तियों की जानकारी भी घोषित किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पूरी कर चुके अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026
राजस्थान ने सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 24752 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, मुख्य रूप से लॉटरी प्रणाली और प्रैक्टिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथियों के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कोई भी यानी बिना पढ़े-लिखें लोग भी अप्लाई कर सकते हैं।
ISRO Apprentice 2026: ISRO URSC भर्ती 2026
इसरो (ISRO) ने 410 अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत ग्रेजुएट (220 पद), तकनीशियन/डिप्लोमा (120 पद) और कमर्शियल प्रैक्टिस (70 पद) अप्रेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संबंधित विषय में B.E/B.Tech या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी 29 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 10,900 रुपये से 12,300 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Nursing Jobs 2026: HPRCA नर्स भर्ती 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) या जीएनएम (GNM) डिप्लोमा पूरा कर चुके और राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार एचपीआरसीए के आधिकारिक पोर्टल hprca.hp.gov.in के माध्यम से 29 अगस्त 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
UPSSSC FSL Recruitment 2026: यूपी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट के 208 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत यूपी पीईटी (PET) पास तथा संबंधित विषय में बी.एससी, बी.टेक या कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा धारक 21 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेबल 4 और लेबल 6 के तहत आकर्षक सैलरी मिलेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.