- कॉपी लिंक
टेक कंपनी सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट आज शाम 7 बजे से होगा। इसमें कंपनी नए पासपोर्ट डिजाइन वाला गैलेक्सी Z फोल्ड 8, गैलेक्सी Z फ्लिप 8 और 200 मैगापिक्सल कैमरे गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा लॉन्च करेगी। इसके अलावा, नए सैमसंग गैजेट्स और सॉफ्टवेयर जैसे गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज, गैलेक्सी AI और एंड्रॉएड XR, गैलेक्सी ग्लासेस भी पेश किए जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में ये डिवाइस आएंगे
- सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8
- सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8
- सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा
- वन UI 9 + गैलेक्सी AI
- गैलेक्सी वॉच 9
- गैलेक्सी वॉच 9 अल्ट्रा
- एंड्रॉएड XR इकोसिस्टम
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8
ये मोबाइल पासपोर्ट शेप में लाया जाएगा। लीक के अनुसार इसमें 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 7.6-इंच की मेन डिस्प्ले दी जाएगी और 5.5-इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी। दोनों ही QXGA+ डायनामिक एमोलेड 2X पैनल पर बनाई जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी Z फोल्ड 8 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दोनों पर ही 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा।
गैलेक्सी Z फोल्ड 8 को स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है, जो एंड्रॉयड 16 बेस्ड वन UI 9 पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4800mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 8
नया गैलेक्सी फ्लिप क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आएगा। इसमें 6.9 इंच की डायनामिक एमोलेड 2X LTPO मेन डिस्प्ले और 4.1-इंच की सुपर एमोलेड फ्लेक्स विंडो कवर स्क्रीन मिल सकती है। दोनों में ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है।
फोल्ड 8 की ही तरह कंपनी फ्लिप 8 को भी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है, जिसमें एंड्रॉयड 16 बेस्ड वन UI 9 दिया जा सकता है।
बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 4300mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयर सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन को आर्मर एल्यूमीनियम फ्रेम पर बनाया जा सकता है, जिसके साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन मिल सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा
ये फोन भी फ्लेक्स टाइटेनियम स्ट्रक्चर के साथ आएगा। इसमें टाइटेनियम अलॉय फिल्म और टाइटेनियम सपोर्ट प्लेट शामिल होगा। यह नॉर्मल पॉलिमर फिल्म से 20x मजबूत और इंसानी बाल से भी 30% पतली बताई गई है। फोन में QXGA+ डायनामिक एमोलेड 2X पैनली पर बनी 8-इंच की मेन स्क्रीन और 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। इसकी सेकेंडरी और प्राइमरी डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
ये भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 पर लॉन्च हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और वायरलेस पावरशेयर सहित Qi वायरलेस फीचर भी दिया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज
इवेंट में कंपनी नई गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज भी पेश कर सकती है, इसके अलावा गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 भी आने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी वॉच 9 में जहां 40mm और 44mm डायल ऑप्शन मिलेंगे, वहीं वॉच अल्ट्रा 2 बड़े 47mm डायल के साथ आ सकती है। दोनों में सुपर एमोलेड ऑलवेस-वन डिस्प्ले, सेफायर क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इनमें 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस, IP68 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी देखने को मिल सकती है।
गैलेक्सी वॉच 9 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 को एग्जीनोस W1000 पर लाया जा सकता है जो वेयर OS 7 बेस्ड वन UI वॉच 9 पर काम करेगी। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी वॉच 9 में 435mAh और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 में 590mAh बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए GPS, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, NFC और सैमसंग वॉलेट सहित कुछ मॉडल्स में LTE का सपोर्ट दिया जा सकता है। यूजर्स को इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, बायोएक्टिव सेंसर, ECG, SpO2, बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग के साथ गैलेक्सी AI जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
