Samsung ने अपने दो बजट फ्रेंडली फोन भारत में पेश कर दिए हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये फोन Galaxy F08 और Galay M08 के नाम से भारत में उतारे गए हैं। पिछले कुछ समय से इन फोन को लेकर जानकारियां सामने आ रही थी। ये दोनों फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी ने फोन के फीचर्स, कलर ऑप्शन आदि के बारे में जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर कर दी है।
कितनी है कीमत?
सैमसंग ने फिलहाल इन दोनों फोन की कीमत रिवील नहीं की है। इन्हें Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल लिस्ट किया गया है। जल्द ही, इन दोनों फोन की कीमत आधिकारिक तौर पर जारी कर दी जाएगी। इन दोनों फोन को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 64GB में पेश किया है। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डार्क ब्लू और सिल्वर कलर में लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy M08, Galaxy F08 के फीचर्स
सैमसंग के ये दोनों फोन 6.7 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। ये दोनों फोन IPS LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं। इनका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इन दोनों बजट फ्रेंडली फोन को Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 के साथ पेश किया है। साथ ही, इन दोनों फोन के साथ 6 साल तक OS अपग्रेड भी ऑफर कर रही है।
Galaxy M08 और Galaxy F08 में कंपनी ने MediaTek Gelio G99+ चिपसेट यूज किया है। ये फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के ये दोनों डिवाइस IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर ये खराब नहीं होंगै।
ये दोनों फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 50MP का मेन और 2MP का डेप्थ कैमरा मिलता है। फोन में 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। ये 6000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग फीचर से लैस हैं। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें – Xiaomi ने फिर महंगा किया अपना फ्लैगशिप फोन, 5000 रुपये बढ़ी कीमत
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.