Samsung ने ग्राहकों को एक बार फिर बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G की कीमतों में 14,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अब कितनी हो गई है इनकी कीमत, देखें लिस्ट
प्रोडक्ट्स के सुझाव
बढ़ोतरी के बाद, Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G की कीमतों में 14,500 रुपये तक महंगे हो गए हैं।
Samsung Galaxy A17 5G की नई कीमत
टिप्स्टर संजू चौधरी ने एक्स पर एक लीक हुआ सैमसंग प्राइस रिविजन डॉक्यूमेंट शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि गैलेक्सी A17 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। डॉक्यूमेंट के अनुसार, TA (ट्रेड-इन अलाउंस) के साथ 6GB+128GB वेरिएंट कथित तौर पर 19,499 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये हो गया है, जबकि 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट क्रमशः 20,999 रुपये से बढ़कर 32,999 रुपये और 23,999 रुपये से 38,499 रुपये के हो गए हैं।
टीए के बिना सैमसंग गैलेक्सी A17 वेरिएंट भी अधिक महंगा हो सकता है, 6GB+128GB मॉडल कथित तौर पर 24,499 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गया है। 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट क्रमशः 27,499 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये और 32,999 रुपये से 36,499 रुपये हो गए हैं।
Samsung Galaxy A27 5G की नई कीमत
सैमसंग के गैलेक्सी A27 की कीमत में भी बढ़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 6GB+128GB मॉडल 2,000 रुपये से बढ़कर 33,999 रुपये हो गया है, जबकि 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट क्रमशः 34,999 रुपये और 40,499 रुपये से बढ़कर 38,999 रुपये और 45,499 रुपये के हो गए हैं।
Samsung Galaxy F17 5G की नई कीमत
डॉक्यूमेंट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी F17 की कीमत में 3,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे 4GB+128GB मॉडल की कीमत 23,499 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 26,499 रुपये और 8GB+128GB मॉडल की कीमत 29,499 रुपये हो गई है।
Samsung Galaxy A07 5G की नई कीमत
सैमसंग गैलेक्सी A07 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब यह क्रमशः 19,999 रुपये और 22,999 रुपये के हो गए हैं।
स्मार्टफोन की कीमतें पूरी इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रही हैं, और इसी के चलते ये बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सैमसंग ने इस साल पहले ही कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, और दूसरे ब्रांड्स ने भी अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में ऐसे ही बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि ज्यादा मेमोरी और कंपोनेंट की लागत से मैन्युफैक्चरर्स पर दबाव बढ़ रहा है। बजट फोन्स पर इसका असर ज्यादा पड़ने की संभावना है, क्योंकि कंपोनेंट की लागत में थोड़ी सी भी बढ़ोतरी से उनकी कुल कीमतें बढ़ सकती हैं।
एक नजर में देखें नई प्राइस लिस्ट:
Samsung Galaxy A17 (विद TA):
• 6/128GB: ₹19,499 → ₹29,999 (₹10,500 महंगा)
• 8/128GB: ₹20,999 → ₹32,999 (₹12,000 महंगा)
• 8/256GB: ₹23,999 → ₹38,499 (₹14,500 महंगा)
Samsung Galaxy A17 (TA के बिना):
• 6/128GB: ₹24,499 → ₹27,999 (₹3,500 महंगा)
• 8/128GB: ₹27,499 → ₹30,999 (₹3,500 महंगा)
• 8/256GB: ₹32,999 → ₹36,499 (₹3,500 महंगा)
Samsung Galaxy A27:
• 6/128GB: ₹31,999 → ₹33,999 (₹2,000 महंगा)
• 8/128GB: ₹34,999 → ₹38,999 (₹4,000 महंगा)
• 8/256GB: ₹40,499 → ₹45,499 (₹5,000 महंगा)
Samsung Galaxy F17:
• 4/128GB: ₹19,999 → ₹23,499 (₹3,500 महंगा)
• 6/128GB: ₹22,999 → ₹26,499 (₹3,500 महंगा)
• 8/128GB: ₹25,999 → ₹29,499 (₹3,500 महंगा)
Samsung Galaxy A07 5G:
• 4/128GB: ₹18,999 → ₹19,999 (₹1,000 महंगा)
• 6/128GB: ₹20,999 → ₹22,999 (₹2,000 महंगा)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.