एमएस धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक होटल के कमरे में अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे।
वायरल हुआ एमएस धोनी और पंत का वीडियो
बुधवार को सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत और एमएस धोनी का पार्टी करने का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि टेबल पर कई तरह के ड्रिंक्स रखे हुए हैं। ये दोनों क्रिकेटर एक साथ सबसे साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। हालांकि ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये किस समय का वीडियो है। फोटो साथ में खिंचवाने के बाद सोफे पर बैठे ऋषभ पंत अपने सीनियर एमएस धोनी को बुलाते हुए भी नजर आ रहे। हालांकि धोनी ने उनके पास आने के बाद कहा कि हुक्का पीके आता हूं।
ऋषभ पंत की ये हालत देखकर कई यूजर उन पर भड़क रहे हैं और उनका मानना है कि पंत गलत कारणों की वजह से चर्चा में रहते हैं और इसी वजह से उनकी फिटनेस बेहतर नहीं हुई है। धोनी और पंत एक साथ कई बार नजर आए। हाल ही में पंत और धोनी रांची में एक साथ दिखे थे। इसके बाद इंग्लैंड में तीसरे वनडे के दौरान दोनों लॉर्ड्स में मौजूद थे। एक यूजर ने लिखा, ”इसी पार्टी के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को मैसेज किया था लगता है।”
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। जहां पर वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी या न्यूट्रल टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने बहुत कम अंतर से यह उपलब्धि हासिल की। पंत के कुल रन 2,501 हो गए, जिससे वे धोनी के 2,496 रनों से एक रन आगे निकल गए। हालांकि, धोनी के 32.84 के औसत की तुलना में पंत का 41.68 का बेहतर औसत इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.