- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के बागलकोट में बुधवार को क्लास चलने के दौरान सरकारी स्कूल की कंक्रीट छत का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में छह छात्र घायल हुए हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सभी छात्र सुरक्षित हैं।
हादसे के बाद पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग को स्कूल की क्षतिग्रस्त इमारत की तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों के माता-पिता ने पहले भी स्कूल की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने स्थायी मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने पानी पीने पर सहमति जताई, अनशन खत्म करने से इनकार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को पानी पीने और सलाइन लेने की सहमति दे दी, लेकिन अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया। बीजेपी विधायक प्रसाद लाड ने सरकार की ओर से उनसे मुलाकात की, जिसके बाद जरांगे ने इलाज कराने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।
जरांगे 29 अगस्त से महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण और मराठाओं को कुनबी प्रमाणपत्र देने समेत कई मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है और ब्लड शुगर कम होने की जानकारी दी है। जरांगे ने कुनबी प्रमाणपत्र रद्द किए गए मराठाओं के प्रमाणपत्र बहाल करने की भी मांग की है।
PM मोदी की फोटो हटाने के मामले में MNS कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित ठाकरे समेत 25 पर केस

मुंबई में PM मोदी की फोटो हटाने के मामले में MNS कार्यकर्ता आशीष साबले को चतुरशृंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अमित ठाकरे समेत 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और साबले भी आरोपियों में शामिल हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
