नागपंचमी और सावन के सोमवार व्रत में मीठा खाने की क्रेविंग हो तो फटाफट सामक के चावल की बर्फी बना सकते हैं। ये बर्फी स्वादिष्ट भी बनती है और हेल्दी भी होती है। चलिए आपको इसकी पूरी रेसिपी बताते हैं।
आज सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी एक ही दिन पर पड़ रहे हैं। ऐसे में लोग भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी पूजा अराधना करेंगे और उपवास रखेंगे। व्रत में सामक के चावल खाए जाते हैं और इन्हें अनाज नहीं माना जाता है। सामक चावल घास के बीज से मिलता है और व्रत में लोग इसकी कई अलग-अलग रेसिपी बनाते हैं। अगर आप भी सामक चावल से कुछ टेस्टी बनाने का सोच रही हैं, तो इस बार व्रत के लिए बर्फी ट्राई करें। व्रत में मीठे की क्रेविंग सभी को होती है और आप सामक चावल से बर्फी बना सकते हैं। इसे बनाने में सिर्फ 1 घंटे का समय लगेगा और आपकी मिठाई बनकर तैयार हो जाएगी। चलिए आपको इसे बनाने का सरल तरीका बताते हैं।
बर्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए-
1 कप सामक के चावल
मावा- आधा कप
आधा कप पिसी हुई चीनी
2 बड़ा चम्मच देशी घी
आधा चम्मच इलायची पाउडर
बादाम से 8-10
बारीक कटे हुए
1 चम्मच पिस्ता और 5-6 धागे केसर
बर्फी बनाने के सिंपल स्टेप्स
- 1. बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले सामक के चावल को अच्छे से धो लें और फिर 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। भीग जाने के बाद आप चावल को मिक्सर में दरदरा पीस लें, ज्यादा महीन न करें।
- 2. इसके बाद कड़ाही लें और उसमें घी डालकर सामक के पीसे हुए चावल को 5 मिनट तक भून लें। भूनने के बाद चावलों से हल्की सी खुशबू आने लगेगी तब आपको इसमें दूध डालना है।
- 3. दूध डालने के बाद चावल को अच्छे से गाढ़ा होने तक पकाना है और पक जाने पर बारीक कटा हुआ मेवा मिलाना है। मेवा डालने के बाद चलाएं और फिर पीसी हुई चीनी या बुरादा डालें। चीनी डालने के बाद आपका मिश्रण हल्का पतला होने लगेगा, इसलिए इसे धीमी आंच पर पकने दें।
- 4. जब आपकी बर्फी का बैटर बिल्कुल गाढ़ा दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें। अब एक थाली या ट्रे लें और उसमें घी-मक्खन लगाकर ग्रीस करें। फिर बर्फी के बैटर को थाली में बराबर से चिकना करते हुए फैला दें। लास्ट में ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर गार्निश करें।
- 5. सेट होने के लिए पंखे की हवा में रखें या फिर फ्रिज में आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिए। फिर चाकू की मदद से बर्फी वाले शेप में इसे काट लीजिए। बस फिर आपके सामक के चावल की बर्फी तैयार है, इसे खाएं और खिलाएं।
इन गलतियों से बचें
-सामक के चावलों को तेज आंच पर भूलने की गलती न करें, वरना स्वाद बिगड़ जाएगा।
-चावलों को महीन पीस लेंगी तो बर्फी अच्छी नहीं बनेगी। हमेशा दरदरा ही पीसना है।
-बर्फी में दूध ज्यादा न डालें वरना गाढ़ी होगी और चीनी डालने के बाद लगातार चलाते रहें।
-जब बर्फी सेट हो जाए तभी काटें वरना उसका सही शेप नहीं मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.