उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि SSC की ओर से SSC GD Result 2026 पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें आगे PET और PST परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
कब जारी हो सकता है रिजल्ट?
एसएससी की तरफ से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी करने से संबंधित आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं कर पाया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट अक्तूबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
– सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
-अब SSC GD Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
– लिंक खुलने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
रिजल्ट के साथ जारी होगी कटऑफ
SSC GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी की जाएगी। कटऑफ अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे, उन्हें अगले चरण में PET और PST परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.