भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक नए रियेलिटी शो में एंट्री मारी है। पिछले दिनों काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले रियेलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आई थीं, जहां आम्रपाली दुबे के साथ उनकी नोंकझोंक चर्चा में बनी रही। अब उन्होंने ‘राइज एंड फॉल 2’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है, जहां वह हालिया एपिसोड में अपनी जिंदगी के दर्दनाक दौर का जिक्र करती दिखीं। काजल राघवानी ने अपनी दर्दभरी दास्तान सुनाते हुए उस वजह से पर्दा उठाया, जिसके चलते उनका रिश्ता खत्म हो गया। काजल ने हालिया एपिसोड में अनीश भगत के साथ बातचीत में अपने अब्यूसिव रिलेशनशिप के बारे में बात की और बताया कि इस रिलेशनशिप में उनके साथ आए दिन मारपीट होती थी। उनका एक्स उनके बाल पकड़कर खींचता था, जिसके चलते उनके बाल भी कम हो गए।
अब्यूसिव रिलेशनशिप में थीं काजल राघवानी
काजल राघवानी ने हालिया एपिसोड में अपने एक्स पार्टनर के बारे में बात की और बताया कि कैसे वो उनके साथ मारपीट करता था। अपने इस रिश्ते के बारे में अनीश भगत के साथ बातचीत की और कहा- ‘मुझे बहुत मारा गया है। मैंने जिस आदमी से प्यार किया, उसने मेरे साथ बहुत मारपीट की। मैंने अब तक किसी को उसका नाम नहीं बताया है और ना ही आगे चलकर बताऊंगी। लोगों ने मुझे जज किया, मुझे लेकर एक राय बना ली, लेकिन मुझे उन्हें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। मुझे वो पटक-पटक कर मारता था। मुझे जमीन पर धक्का देकर पैरों से मारा।’
बाल पकड़कर ऐसे खींचा, बाल कम हो गए
काजल राघवानी आगे कहती हैं- ‘मेरे बाल भी अब कम हो गए हैं, पता है क्यों? हाथों से घुमा-घुमाकर मेरे बाल खींचता था। एक दिन जब उसका सारा ड्रामा खत्म हुआ, उसके बाद मैंने अपने बाल छुए तो सारे बाल हाथ में आ रहे थे। मुझे चोटों से इतनी समस्या नहीं थी, लेकिन मेरे जो बाल निकले ना।’ ये कहते-कहते काजल राघवानी फूट-फूटकर रोने लगीं, जिस पर अनीश ने कहा- ‘मुझे उम्मीद है कि अब जो भी लड़का आपकी जिंदगी में आएगा, वो आपको अच्छे से ट्रीट करेगा। आप बहुत अच्छी हैँ।’ इसके जवाब में काजल ने कहा- ‘मुझे अब किसी पर विश्वास नहीं होता।’
भोजपुरी बवाल में भी दर्दनाक बचपन को किया था याद
ये पहली बार नहीं है जब काजल राघवानी ने अपने साथ हुए जुल्मों के बारे में खुलकर बात की है। इससे पहले उन्होंने भोजपुरी बवाल में भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की थी और अपने दर्दनाक बचपन के बारे में बताया था। उन्होंने अपने दर्दनाक बचपन को याद करते हुए बताया था कि उनके पिता उन्हें और उनके परिवार को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उनके लिए जिंदगी बहुत मुश्किल थी। तब वह 16 साल की थीं। उन्होंने कहा- ‘मेरे पिता मेरी मां को बहुत परेशान करते थे, उन्हें मारते-पीटते थे। मुझे लगता है कि अगर मैं तब सफल होती तो शायद अपनी मां को वो सब सहने से बचा लेती। एक बार मेरी मां उसके पैर की मालिश कर रही थी, तब उसने इतनी जोर की लात मारी कि दीवार से जाकर टकरा गईं।’
मजबूरी में शुरू करना पड़ा करियर
‘मुझे मजबूरी में भोजपुरी में करियर शुरू करना पड़ा, मेरे पिता चाहते थे कि मैं टीवी में काम करूं। मुझे बिना किसी गलती के पीटा गया, मैंने शारीरिक शोषण सहा। ऐसा कई बार हुआ है, मैं ये कभी शेयर नहीं करना चाहती थी। एक बार मेरे साथ मारपीट के बाद उसने मेरे परिवार को बर्बाद करने तक की धमकी दी थी। मैं बहुत डर गई थी। मुझे पता है कि अगर मैंने उसका पर्दाफाश किया तो कोई मेरा साथ नहीं देगा, इसलिए सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही हूं।’
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.