इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है। पहले दो दिन बारिश ने खूब परेशान किया। आज मैच का तीसरा दिन है। आज के दिन भी बारिश की अच्छी खासी संभावना है। आइए एक नजर वेदर रिपोर्ट पर डालते हैं-
IND vs SL टेस्ट: आज के मौसम का हाल
गॉल में आज सुबह 9 बजे से ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। 9 और 10 बजे बारिश होने की संभावना 51 प्रतिशत है, जो अगले कुछ घंटों में घटकर 45 से 48 प्रतिशत रह जाती है। दोपहर 2 बजे से मौसम एक बार फिर पलटी मार सकता है। उस समय बारिश की संभावनाएं एक बार फिर 50 प्रतिशत से अधिक जताई जा रही है। इसका मतलब साफ-साफ यह है कि आज भी बारिश के कारण कई बार मैच रुख सकता है।
IND vs SL टेस्ट ड्रॉ होने की संभावना बढ़ी
बारिश के कहर के चलते IND vs SL टेस्ट ड्रॉ होने की संभावना बढ़ती जा रही है। पहले दो दिन के खेल में 180 ओवर की जगह 116 ओवर का ही खेल हो पाया। तीसरे दिन भी मौसम कुछ ऐसा ही है। ऐसे में यह टेस्ट ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। अगर आज 90 ओवर का पूरा खेल नहीं हो पाता है तो इस मैच का नतीजा निकलना काफी मुश्किल हो जाएगा। अभी तीन पूरी पारियां होना बाकी है।
कैसा रहा IND vs SL टेस्ट के दूसरे दिन का खेल
देवदत्त पडिक्कल की 167 रन की शानदार पारी भारत के बूते भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 460 रन बना लिए। रविवार को सिर्फ 43 ओवर का खेल संभव हुआ और इस दौरान श्रीलंका के स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। स्टंप्स के समय कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर क्रीज पर थे।
लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण दिन का खेल दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका। लंबे अंतराल के बाद उतरे श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पहले दिन की तुलना में बेहतर लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की तथा भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया।
भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 288 रन से की थी और उसके पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का शानदार मौका था। टीम ने हालांकि 172 रन जोड़कर सात विकेट गंवा दिए। कुछ विकेट श्रीलंकाई स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से आए जबकि कुछ भारतीय बल्लेबाजों की गलतियों का नतीजा रहे।
रात के 131 रन से आगे खेलने उतरे पडिक्कल ने तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर चौका लगाकर 215 गेंदों में अपना पहला 150 रन पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर पहुंचने से पहले ही भारत को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लग चुका था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.