लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम (इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर) में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिजली के पोल में करंट की चपेट आने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सावन का तीसरा सोमवार होने के चलते आज मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्दालु पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
सुबह 6.45 पर हुआ हादसा
बताया जाता है कि हादसा सुबह करीब 6.45 के आसपास हुआ। उस वक्त जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में खड़े थे। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट आने से भगदड़ मच गई और एक के ऊपर एक श्रद्धालु गिरते चले गए। ताजा जानकारी के मुताबिक सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
वहीं जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार ने बताया कि भगदड़ मचने के चलते यह हादसा हुआ। अशोक धाम हाल्ट पर एक ही समय में दोनों तरफ से ट्रेनें आ गईं। ट्रेन को देखकर कुछ युवकों ने अचानक भाग-दौड़ शुरू कर दी। युवकों की भाग-दौड़ के कारण वहां मौजूद बिजली का एक पोल नीचे गिर गया। पोल गिरते ही मौके पर करंट फैलने की अफवाह उड़ गई। उस समय बिजली आपूर्ति वास्तव में बंद थी और तार कवर किया हुआ था, लेकिन अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी और भगदड़ में कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
रिपोर्ट- रंजीत कुमार सम्राट, लखीसराय
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.