Alliance Update: सलमान खान के भाई सोहेल खान इस वक्त प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलयांस में नजर आ रहे हैं। खबर है कि अपने भाई का हौसला बढ़ाने के लिए अब सलमान खान रियलिटी शो में आएंगे।
अलायंस में होगी सलमान खान की एंट्री?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान शो में केवल 1 घंटे के लिए आएंगे। वो अपने भाई का कॉन्फिडेंस और हौसला बढ़ाने आएंगे। एक्स वाइफ के शो से बाहर जाने पर सोहेल खान काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। इस इमोशनल हफ्ते के बाद सलमान खान अपने भाई का उत्साह बढ़ाने के लिए शो में आएंगे।
शो से बाहर हो चुकी हैं सोहेल खान की एक्स पत्नी
बता दें, सीमा ने कुशाल से अनुरोध किया था कि वो उन्हें शो से निकाल दें। इसी वजह से डेजी शाह की जगह कुशाल टंडन ने सीमा का नाम लिखा और वो शो से बाहर हो गईं थीं। शो से अपनी एग्जिट के बाद सीमा ने जूम से खास बातचीत में अपनी एग्जिट को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि सोहेल खान और वो पहली बार ऐसा शो कर रहे थे जहां उन्हें एक जगह बंध कर रहना था। उन्होंने कहा कि सोहेल इसलिए ये शो कर पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने वहां कुछ अच्छे दोस्त बना लिए हैं।
कैसी होगी सोहेल और सलमान खान की मुलाकात?
अगर पिंकविला की रोपोर्ट सही साबित होती है तो ये पहली बार होगा जब सलमान खान किसी शो में अपने परिवार के समर्थन करने के लिए गेस्ट बनकर जाएंगे। सोहेल खान और सोहेल खान के बीच एक अच्छा बॉन्ड बन गया है। हालांकि, कुशाल टंडन जब बिग बॉस में आए थे, तब सलमान खान ने उन्हें काफी फटकार लगाई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कुशाल टंडन से भी सलमान खान मुलाकात करेंगे या फिर सोहेल और सलमान की मुलाकात एकांत में कराई जाएगी।
शो की बात करें तो इस शो को कुणाल खेमु होस्ट कर रहे हैं। हर रोज इस शो का नया एपिसोड दोपहर 12 बजे टेलीकास्ट किया जाता है। सीमा के शो से बाहर होने से पहले निखिल चिनप्पा और दिलबर आर्या शो से बाहर हुई थीं। इस वक्त शो में सोहेल खान, कुशाल टंडन, रूही दोसानी, अरसलान गोनी, अली गोनी, पायल गेमिंग, बाली और अग्गू मौजूद हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.