एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके हसबैंड वरुण बंगेरा पेरेंट्स बन गए हैं।करिश्मा ने एक क्यूट से बेबी बॉय को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही करिश्मा लगातार लाइमलाइट में बनी हुई थीं, और अब इस गुड न्यूज के आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है।
गुरु पूर्णिमा के खास दिन हुआ बेबी का वेलकम
करिश्मा और वरुण ने एक जॉइंट इंस्टा पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। फोटो में बेबी के साथ लिखा था, ‘बेटा हुआ है, हमारा सबसे बड़ा ब्लेसिंग।’ पोस्ट के कैप्शन में करिश्मा ने लिखा, ‘गुरु पूर्णिमा के इस पावन दिन पर हमारा सबसे बड़ा ब्लेसिंग हमारे पास आ गया है। 29 जुलाई 2026। हमारी दुनिया में तुम्हारा वेलकम है, लिटिल वन।’
इसे भी पढ़ें: गटर जेनरेशन वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद Kangana Ranaut ने वीडियो जारी कर दी सफाई
2022 में हुई थी दोनों की शादी
करिश्मा तन्ना और मुंबई के रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा की लव स्टोरी 2021 में शुरू हुई थी। उसी साल दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। इसके बाद 5 फरवरी 2022 को इस कपल ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में बेहद सिंपल तरीके से शादी रचाई थी।
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.