अली फजल, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, तब्बू से लेकर अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार भारतीय फिल्मों के साथ-साथ इंटरनेशनल फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं और जल्दी ही कई अन्य बॉलीवुड स्टार हॉलीवुड सिनेमा की दुनिया में बहुप्रतीक्षित और रोमांचक प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में अब एक्टर मयूर वर्मा का नाम भी शामिल होने वाला है। ‘स्वारागिनीः जोड़े रिश्तों के सुर’ से अपनी पहचान बनाने वाले मयूर वर्मा हॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह सस्पेंस-थ्रिलर ‘स्वेटपैंट्स’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
सस्पेंस-थ्रिलर से हॉलीवुड डेब्यू को तैयार मयूर वर्मा
मयूर वर्मा अपकमिंग हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म ‘स्वेटपैंट्स’ में नजर आएंगे और अपने इस नए सफर को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। मयूर यूं तो टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रहे हैं, लेकिन लंबे समय से वह किसी टीवी शो में नजर नहीं आए हैं। करीब 3 साल से उन्हें किसी शो में नहीं देखा गया है। दरअसल, मयूर अपने अपकिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते लंबे समय से अमेरिका में हैं और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के चलते उन्हें लंबे समय से किसी भारतीय टीवी शो में नहीं देखा गया।
करियर के पीक पर उठाया बड़ा जोखिम
‘स्वारागिनी’ में अपने एक्टिंग स्किल्स को दिखाने के बाद मयूर वर्मा ने रियेलिटी शोज का रुख किया। उन्हें रियेलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में शहनाज गिल के संभावित दूल्हे के तौर पर भी देखा गया, जिसे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद मयूर को कई अन्य रियेलिटी शोज के ऑफर मिले, लेकिन करियर के पीक पर उन्होंने एक जोखिम भरा फैसला लिया और हॉलीवुड में काम की जद्दोजहद शुरू की। टीवी से सीधे हॉलीवुड में कदम रखने को लेकर अब मयूर और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।
आसान नहीं रहा हॉलीवुड तक पहुंचने का सफर
एक एक्टर के तौर पर हॉलीवुड डेब्यू करना किसी भी एक्टर के लिए सपने के सच होने जैसा होता है। अब तक भारतीय मनोरंजन जगत के कई कलाकार हॉलीवुड में अपने अभिनय का डंका बजा चुके हैं। जेम्मा चान , एंजेलीना जोली और सलमा हायेक स्टारर ‘इटरनल्स’ में हरीश पटेल ने अपने अभिनय से सबको चौंका दिया था। अब मयूर भी अपने फैंस को एक नया सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। बता दें, मयूर वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत सिटकॉम ‘जीनी और जूजू’ से की थी। इसके बाद वह ‘स्वरागिनी – जोड़ें रिश्तों के सुर’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘क्या हुआ तेरा वादा’, ‘CID’ और ‘आहट’ जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘जिंदगी तुमसे’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं केतन कावा? 8000 करोड़ी ‘माइकल’ मूवी में बने पॉप आइकन की आवाज, डबिंग की दुनिया का हैं जाना-माना नाम
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.