भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक किन टॉप-5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं, इसके बारे में जानिए। सूची में विराट कोहली तीसरे और सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नंबर आता है, जिन्होंने भारत के खिलाफ कुल 18 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में 1822 रन 67.48 की औसत से बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 8 अर्धशतक निकले। इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। किंग कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 11 मैच खेले, जिसकी 18 पारियों में 1085 रन बनाए। 243 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। कोहली के बल्ले से इस दौरान 67.81 की औसत से कुल 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले। सूची में चौथे स्थान पर 11 मैचों की 18 पारियों में 5 शतकों और तीन अर्धशतकों के साथ वीरेंद्र सहवाग चौथे स्थान पर हैं। सहवाग के नीचे मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 शतक जड़े हैं। कुमार संगाकारा और डि सिल्वा के नाम भी 5-5 शतक भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में दर्ज हैं।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बैटर
सचिन तेंदलुकर- 9 शतक
महेला जयवर्धने- 6 शतक
विराट कोहली- 5 शतक
वीरेंद सहवाग- 5 शतक
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 5 शतक
कुमार संगाकारा- 5 शतक
डि सिल्वा- 5 शतक
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.