दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन टीम की कप्तानी एक बार फिर रजत पाटीदार ही करेंगे। वहीं टीम इंडिया के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उपकप्तान बनाया गया है। सेंट्रल जोन की नजर इस बार भी खिताब अपने नाम करने पर होगी। पिछले सीजन में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में साउथ जोन को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
हर्ष दुबे और यश ठाकुर को मिली टीम में जगह
सेंट्रल जोन की टीम में भारत के दो और इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं जिसमें बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर का नाम शामिल है। पाटीदार के मध्य प्रदेश टीम के साथी सारांश जैन स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। सारांश जैन श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। उनका साथ हर्ष दुबे और उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी देंगे, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका के ‘इंडिया ए’ दौरे पर 5 साल बाद रेड बॉल फॉर्मेट में वापसी की है।
अमन मोखाडे को भी मिली टीम में जगह
अमन मोखाडे को 2025-26 के शानदार रणजी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है, जिसकी बदौलत उन्हें ‘इंडिया ए’ टीम में जगह मिली थी। विदर्भ के इस सलामी बल्लेबाज ने 11 पारियों में 76 की औसत से 760 रन बनाए। मोखाडे की तरह, चयनकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे को भी टीम में जगह दी है, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका में ‘इंडिया ए’ के लिए अपना डेब्यू किया था। पिछले दो सीजन से शानदार प्रदर्शन कर रहे विदर्भ के एक और बल्लेबाज यश राठौड़, पाटीदार के साथ मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे।
30 अगस्त को मैच खेलेगी सेंट्रल जोन की टीम
डिफेंडिंग चैंपियन होने की वजह से सेंट्रल जोन की टीम पहले राउंड में नहीं खेलेगी और उन्हें सेमीफाइनल में जगह दी गई है। उनका सेमीफाइनल मैच 30 अगस्त से होगा, जहां उनका सामना ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होने वाले मैच के विनर टीम से होगा। वैसे ये टूर्नामेंट 23 अगस्त से बेंगलुरु के CoE मैदान पर शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मैच 6 सितंबर से खेला जाएगा।
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भुटे
यह भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड में हुआ बदलाव, 31 साल के खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल
श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम का शेड्यूल बदला, अब 3 दिन का होगा वॉर्म-अप मुकाबला
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.