रोटी बनाना आसान है, लेकिन जब बात हो फूली फूली और नर्म रोटी बनाने की तो वो हर किसी से नहीं हो पाता। इसके लिए आपको बस छोटी छोटी सी बातें ध्यान रखनी होती हैं, जिन्हें फॉलो कर के हर बार परफेक्ट रोटियां बनाई जा सकती हैं।
फूली-फूली और सॉफ्ट रोटी कैसे बनाएं? जानें टिप्स
आटा लगाने का सही तरीका जानें
सॉफ्ट और फूली-फूली रोटी बनाने के लिए सबसे जरूरी है आटा ठीक से लगाना। इसके लिए आपको आटे में बस नमक और थोड़ा सा तेल या घी एड करना है, फिर थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी ले कर गूंथ लेना है। अगर एक कप आटा है, तो शुरुआत में 1/3 कप के करीब पानी डालें और आटे को गूंथना शुरू करें। धीरे-धीरे आप और पानी एड कर सकते हैं। आपको सॉफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लेना है।
आटे को गूंथकर तुरंत ना बनाएं रोटी
आटे को गूंथकर तुरंत रोटियां नहीं बनानी चाहिए। इसपर थोड़ा सा तेल लगाएं और 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इससे आटे का ग्लूटेन अच्छी तरह सेट होता है और रोटियां ज्यादा मुलायम बनती हैं। इसके बाद जब रोटी बनाना शुरू करें तो आटे को एक बार हल्के हाथों से दोबारा गूंथ लें, फिर इसके छोटे-छोटे पेड़े बनाकर तैयार कर लें।
इस तरह सूखा आटा और तेल लगाकर बेलें लोई
अगर आपकी रोटी सही से फूलती नहीं है या सॉफ्ट नहीं बनती, तो एक बार इस तरह से सूखा आटा और तेल लगाकर बनाएं। इसके लिए पहले आटे की लोई को थोड़ा सा बेलकर फ्लैट कर लें। इसपर थोड़ा सा तेल लगाएं और ऊपर से सूखा आटा छिड़क दें। अब इसके किनारों को मोड़ते हुए बंद कर दें और फिर इसे दोबारा बेलकर रोटी की शेप दे दें। आसान शब्दों में कहें तो जिस तरह आप पराठे में स्टफिंग भरने के बाद उसके मुंह को बंद करते हैं, उसी तरह सूखा आटा और तेल लगाकर लोई तैयार करनी है। इस एक ट्रिक से रोटी बहुत ज्यादा टेस्टी बनती है।
काम की बात- अगर आप ज्यादा ऑयल अवॉइड करते हैं, तो रोटी में सिर्फ सूखा आटा लगा सकते हैं। सूखा आटा लगाना जरूरी है, जबकि ऑयल ऑप्शनल है।
रोटी सेंकने का सही तरीका जानें
सबसे पहले तवे को गर्म होने दें, उसके बाद ही उसपर रोटी सेंकने के लिए डालें। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम रखें। जब ये एक साइड से हल्की हल्की सिकने लगे, तो इसे दूसरी साइड पलट दें और गैस की फ्लेम हाई कर दें। हाई फ्लेम पर रोटी अच्छी तरह फूलती है। इस दौरान आपको 2-3 बार जल्दी जल्दी रोटी को फ्लिप करना है। आप चाहें तो इसपर थोड़ा सा ऑयल या घी भी लगा सकते हैं, बहुत ही अच्छा टेस्ट आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.