India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले टॉप 10 भारतीयों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहिंदर अमरनाथ तक शामिल हैं। विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग बराबरी पर हैं।
महान सचिन तेंदुलकर नंबर-1
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 25 टेस्ट खेले, जिसमें 9 सेंचुरी लगाई। सचिन श्रीलंका के सामने पहली बार 1990 में उतरे थे लेकिन पहला टेस्ट शतक 1993 में जाकर लगाया। उन्होंने तब कोलंबो के मैदान पर 161 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेली। लिस्ट में विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन बराबरी पर हैं। तीनों ने पांच-पांच शतक जमाए हैं।
ये भारतीय खिलाड़ी भी बराबरी पर
सुपरस्टार बल्लेबाज कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट खेले। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वह भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं। पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग ने भी श्रीलंका के सामने 11 टेस्ट खेले जबकि पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन 17 मैचों में उतरे। चेतेश्वर पुजारा ने सात, नवजोत सिंह सिद्धू ने 11, शिखर धवन ने 6, सौरव गांगुली ने 14 और राहुल द्रविड़ ने 20 टेस्ट मुकाबलों में तीन-तीन शतक ठोके।
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले टॉप 10 भारतीय
सचिन तेंदुलकर – 9 शतक
विराट कोहली – 5 शतक
वीरेंद्र सहवाग – 5 शतक
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 5 शतक
चेतेश्वर पुजारा – 3 शतक
नवजोत सिंह सिद्धू – 3 शतक
शिखर धवन – 3 शतक
सौरव गांगुली – 3 शतक
राहुल द्रविड़ – 3 शतक
मोहिंदर अमरनाथ – 2 शतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.