रॉॉयल एनफील्ड ने Motoverse 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट इसलिए है क्योंकि रॉयल एनफील्ड कई नई और बड़े इंजन वाली बाइक्स को भी रिवील कर सकती है।
Royal Enfield Himalayan 750 का इंतजार
हिमालयन 750 कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एडवेंचर बाइक बन सकती है। इसके टेस्ट मॉडल पहले ही कई बार सड़कों पर नजर आ चुके हैं। माना जा रहा है कि इसमें नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह बाइक मौजूदा हिमालयन 450 से ऊपर के सेगमेंट में आएगी। इसका मुकाबला BMW F 900 GS और Triumph Tiger 900 जैसी प्रीमियम एडवेंचर बाइक्स से हो सकता है। बड़ी बाइक होने के चलते इसमें ज्यादा मजबूत चेसिस, बड़े ब्रेक और बेहतर क्वालिटी वाले सस्पेंशन सेटअप की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके इंजन और फीचर्स की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
Interceptor 750 भी कर सकती है धमाकेदार एंट्री
इंटरसेप्टर 750 भी रॉयल एनफील्ड की नई 750cc रेंज का अहम हिस्सा बन सकती है। इसमें हिमालयन 750 वाला नया इंजन और प्लेटफॉर्म यूज किया जा सकता है, लेकिन इसका फोकस ज्यादा रोड राइडिंग पर होगा। बाइक में मौजूदा इंटरसेप्टर 650 जैसी सिंपल स्टाइलिंग, सीधी राइडिंग पोजिशन और कंफर्टेबल पैरेलल-ट्विन इंजन का सेटअप बरकरार रह सकता है। ज्यादा पावर के कारण इसमें बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
और भी नई बाइक्स की तैयारी
हिमालयन 750 और इंटरसेप्टर 750 के अलावा कंपनी Continental GT 750 पर भी काम कर रही है। वहीं, Scram 450 और Flying Flea ब्रैंड के तहत आने वाली नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें भी रॉयल एनफील्ड के अपकमिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं। कंपनी लगातार प्रीमियम बाइक सेगमेंट की ओर बढ़ रही है। 750cc इंजन वाली नई बाइक्स कंपनी के इस सफर में एक और बड़ा कदम होंगी। 350cc और 650cc सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने के बाद अब कंपनी BMW और Triumph जैसे इंटरनेशनल ब्रैंड्स की ज्यादा प्रीमियम बाइक्स को टक्कर देने की तैयारी में है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.