अजिंक्य रहाणे ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रहाणे की रिटायरमेंट के बाद सचिन तेंदुलकर से बात हुई थी। 38 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 खेले।
‘सचिन तेंदुलकर को लगा कि मैं ऐसा करूंगा’
रहाणे ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ”पहला कॉल सचिन पाजी का आया। पाजी बोले कि उन्हें लगा कि मैं और लंबे समय तक खेलूंगा। मैंने उनसे कहा कि मैं इसे और लंबा नहीं खींचना चाहता क्योंकि मैं बिना किसी पछतावे के रिटायर हो रहा। इरफान पठान ने भी कॉल किया। चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मुझे मैसेज किए। मैंने सभी से एक ही बात कही। मैं संतुष्ट हूं क्योंकि मैंने खेल को अपना सब कुछ दिया।” रहाणे ने 30 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके रिटायरमेंट की घोषणा की थी। वह वीडियो में काफी इमोशनल थे और अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रहे थे। रहाणे ने खुलासा किया कि वह वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद फूट-फूटकर रोए थे।
‘मुझे उम्मीद नहीं थी कि रिकॉर्डिंग के दौरान…’
अनुभवी बल्लेबाज ने कहा, ”वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद मैं बहुत रोया। मैं अपने परिवार के साथ रिटायरमेंट पर बात करते हुए इमोशनल था। हालांकि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि रिकॉर्डिंग के दौरान मुझ पर इसका इतना असर होगा। दरअसल, यह हकीकत का एहसास था कि मैं अब वह काम नहीं कर पाऊंगा जिसे मैं सालों से पसंद करता था। यह बात पूरी रिकॉर्डिंग के दौरान जहन में रही।” बता दें कि रहाणे ने भले ही इंटरनेशनल रिटायरमेंट ले लिया लेकिन वह प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वह यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) 2026 में एम्सटर्डम फ्लेम्स टीम की ओर से एक्शन में होंगे। ईटीपीएल का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक आयरलैंड के डबलिन और नीदरलैंड के ‘द हेग’ में आयोजित होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.