Rohit Sharma: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त ऐसी हलचल मची हुई कि कोई भी खिलाड़ी खुलकर अपनी बात कहने से हिचक रहा है। खासकर, रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर टीम इंडिया के कोई खिलाड़ी कुछ नहीं कहना चाहते हैं।
इस बीच दावा किया जा रहा है कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इससे कुछ अलग कहकर इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। उनका कहा है कि ‘मैं पक्के तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।’
रोहित शर्मा के संन्यास पर BCCI सेक्रेटरी ने क्या कहा?
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलों पर BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी को बताया, “रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में बहुत सारी अटकलें चल रही हैं। मैं पक्के तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।’
सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने आगे कहा ‘रोहित भारतीय ODI टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक वह टीम में हैं, देश को रिप्रेजेंट करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में, लॉर्ड्स ODI उनका आखिरी मैच नहीं होगा।’
IND vs ENG 3rd ODI कब-कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला रविवार, 19 जुलाई खेला जाएगा। यह अहम मैच इंग्लैंड के सबसे ऐतिहासिक लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज डिसाइडर मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से खेला जाएगा।
तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.