भारतीय ग्राहकों पर हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 की बात करें तो एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई।
लेवल-2 ADAS से लैस है एसयूवी
अगर सेफ्टी की बात करें तो कंपनी ने हुंडई क्रेटा में इसका खास ख्याल रखा है। हुंडई क्रेटा में ग्राहकों को फीचर्स के तौर पर 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, चाइल्ड सीट माउंट्स, रियरव्यू कैमरा के साथ लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
टेक्नोलॉजी में भी काफी आगे
टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी हुंडई क्रेटा अपने सेगमेंट में काफी बेहतर दिखाई देती है। हुंडई क्रेटा में कंपनी ने अलेक्सा के जरिए होम-टू-कार फीचर्स से लैस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। इसके अलावा, हुंडई क्रेटा में ग्राहकों को ढेर सारी मॉडर्न टेक्नोलॉजी मिलती है।
एसयूवी में है 10.25-इंच की टचस्क्रीन
मौजूदा दौर में ग्राहक अपनी कार में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम चाहते हैं। ऐसे में हुंडई क्रेटा अपने ग्राहकों को 10.25-इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम ऑफर करती है जो कनेक्टेड एप्पल कारप्ले एंड एंड्राइड ऑटो से लैस है।
पैनोरमिक सनरूफ से लैस है क्रेटा
हुंडई क्रेटा में कंपनी ने पैनोरमिक सनरूफ ऑफर किया है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत में से एक है। पैनोरमिक सनरूफ ग्राहकों के ओवरऑल एक्सपीरियंस को और शानदार बनता है। बता दें कि बीते कुछ सालों से भारतीय ग्राहकों के बीच सनरूफ वाली कारें खूब पसंद की जा रही है।
मजबूत इंजन से लैस है एसयूवी
अगर पावरट्रेन की बात करें तो ग्राहकों को हुंडई क्रेटा में 3 इंजन का ऑप्शन मिलता है। हुंडई क्रेटा में पहला 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन, दूसरा 1.5-लीटर का डीजल इंजन और तीसरा 1.5-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन दिया गया है। भारतीय मार्केट में हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख से 20.11 लाख रुपये तक जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
