Gen Z Marriage Trend: Gen Z जल्दी शादी इसलिए नहीं करना चाहती क्योंकि उनका फोकस पहले करियर और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी पर है. यह पीढ़ी मेंटल पीस और हेल्दी रिलेशनशिप को प्राथमिकता देती है. टॉक्सिक रिश्तों से दूर रहना इन्हें ज्यादा सही लगता है. सही पार्टनर मिलने तक इंतजार करना इनकी सोच का हिस्सा है. शादी इनके लिए जरूरी नहीं बल्कि एक सोच समझकर लिया जाने वाला फैसला है.
Gen Z Marriage Trend: आज की जनरेशन यानी Gen Z के बारे में अक्सर कहा जाता है कि ये लोग कमिटमेंट से डरते हैं या इन्हें शादी की अहमियत समझ नहीं आती, लेकिन सच इससे थोड़ा अलग है. यह पीढ़ी बचपन से इंटरनेट, सोशल मीडिया और ग्लोबल दुनिया के बीच बड़ी हुई है. इन्होंने अपने आसपास रिश्तों के टूटने, तनाव भरी शादियां और करियर के लिए संघर्ष करते लोगों को करीब से देखा है.

ऐसे में इनके लिए शादी सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि बहुत बड़ा फैसला है. Gen Z पहले खुद को समझना चाहती है, अपनी पहचान बनाना चाहती है और जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती है. इनके लिए शादी लाइफ का जरूरी स्टेप नहीं बल्कि एक ऑप्शन है, जिसे तभी चुना जाएगा जब सही समय और सही इंसान मिलेगा. यही वजह है कि यह पीढ़ी जल्दी शादी करने के दबाव से दूर रहना चाहती है.

1. करियर पहले, शादी बाद में: Gen Z का फोकस सबसे ज्यादा अपने करियर पर है. यह पीढ़ी फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनना चाहती है. पहले जहां 22 से 25 की उम्र में शादी की बात होने लगती थी, अब उसी उम्र में लोग स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, नई स्किल सीख रहे हैं या विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा कर रहे हैं. इन्हें लगता है कि जल्दी शादी करने से करियर की रफ्तार धीमी हो सकती है. खासकर लड़कियां अब अपने सपनों से समझौता नहीं करना चाहतीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

2. मेंटल पीस है सबसे जरूरी: आज की जनरेशन मेंटल हेल्थ को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक है. यह लोग टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने से बेहतर अकेले रहना पसंद करते हैं. शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, परिवार की अपेक्षाएं बढ़ती हैं और कई बार तनाव भी बढ़ जाता है. Gen Z अपने लिए शांति भरी जिंदगी चाहती है. अगर रिश्ता सुकून नहीं देता तो वह उसे चुनना ही नहीं चाहती.

3. फाइनेंशियल फ्रीडम का सपना: महंगाई, जॉब अनिश्चितता और बढ़ते खर्चों के दौर में यह पीढ़ी पैसों को लेकर ज्यादा प्रैक्टिकल है. घर, गाड़ी, बच्चों की परवरिश सब कुछ खर्चीला है. Gen Z पहले अपनी सेविंग मजबूत करना चाहती है. कई लोग पहले ट्रैवल करना, घर खरीदना या निवेश करना चाहते हैं. जब तक आर्थिक स्थिति स्थिर न हो, शादी का फैसला टालना इन्हें सही लगता है.

4. सही पार्टनर की तलाश: यह पीढ़ी समझौता करने में विश्वास नहीं करती. पहले समाज के दबाव में लोग शादी कर लेते थे, लेकिन अब Gen Z कम्पैटिबिलिटी, सोच, लाइफस्टाइल और रिस्पेक्ट को प्राथमिकता देती है. अगर सही पार्टनर नहीं मिलता तो अकेले रहना इन्हें ज्यादा बेहतर लगता है.

5. लाइफस्टाइल और आजादी: Gen Z अपनी आजादी को बहुत महत्व देती है. देर रात तक काम करना, दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना, शहर बदलना या करियर स्विच करना इनके लिए सामान्य बात है. शादी के बाद कई फैसले दो लोगों को मिलकर लेने होते हैं. इसलिए यह लोग पहले अपनी लाइफ खुलकर जी लेना चाहते हैं.

6. समाज का बदलता नजरिया: अब सिंगल रहना कोई टैबू नहीं रहा. शहरों में 30 की उम्र के बाद शादी करना आम होता जा रहा है. सोशल मीडिया और ग्लोबल सोच ने यह सिखाया है कि हर किसी की लाइफ का टाइमलाइन अलग होता है. Gen Z इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है.

क्या Gen Z शादी के खिलाफ है?: नहीं. यह पीढ़ी शादी के खिलाफ नहीं है, बल्कि जल्दबाजी के खिलाफ है. यह लोग चाहते हैं कि शादी दबाव में नहीं बल्कि समझदारी से हो. इनके लिए शादी तभी मायने रखती है जब उसमें बराबरी, सम्मान और सपनों को आगे बढ़ाने की आजादी हो.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.