ब्लैक मैंगो अमावटः गाजीपुर के रिलायंस बाजार में ब्लैक मैंगो अमावट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. ₹70 में मिलने वाला यह आम पापड़ दिखने में कोयले या डार्क चॉकलेट जैसा लगता है, लेकिन स्वाद में बेहद लाजवाब है. दुकानदारों के अनुसार इसे अल्फोंसो जैसे पके आमों के गूदे से तैयार किया जाता है. पल्प को धीमी आंच पर पकाने या धूप में लंबे समय तक सुखाने से प्राकृतिक शुगर कैरमेलाइज होकर इसका रंग गहरा हो जाता है. इसमें काला नमक, जीरा और काली इलायची जैसे मसाले मिलाकर स्वाद को और खास बनाया जाता है. तीन लेयर में तैयार यह मोटी अमावट चबाने में मजेदार होती है और एक पीस आसानी से तीन लोग बांट सकते है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.