Healthy 10 Minute Breakfast Uppittu Recipe: पाली में नाश्ते के लिए ‘उप्पिट्टू’ एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. सूजी और सब्जियों से तैयार यह डिश मात्र 10 मिनट में बन जाती है. यह हल्का, पौष्टिक और बच्चों के टिफिन के लिए सबसे उपयुक्त है, जो कम समय में भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है.
अक्सर महिलाओं और वर्किंग कपल्स के लिए सुबह का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज नाश्ते में क्या बनेगा. रात को सोते समय से शुरू हुई यह चिंता सुबह तक बरकरार रहती है. अगर आप भी सुबह के वक्त समय की कमी से जूझते हैं और कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो साउथ इंडिया का मशहूर ‘उप्पिट्टू’ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसे ‘रवा उपमा’ का ही एक खास और स्वादिष्ट रूप माना जाता है, जो अपने हल्केपन के लिए दुनिया भर में पसंद किया जाता है. यह नाश्ता न केवल आपका समय बचाएगा बल्कि आपको दिन भर के लिए जरूरी एनर्जी भी देगा.
बच्चों के लिए पोषण का खजाना
उप्पिट्टू की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कुछ खास लाने की जरूरत नहीं है. यह घर में मौजूद सूजी (रवा), प्याज, मिर्च और कुछ दालों के तड़के से तैयार हो जाता है. बच्चों के लिए यह इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर और बीन्स बारीक काटकर शामिल कर सकते हैं. इस तरह बच्चे स्वाद के साथ-साथ जरूरी सब्जियां भी आसानी से खा लेते हैं.
बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
इसे तैयार करने के लिए एक कप सूजी, दो चम्मच घी, राई, उड़द और चना दाल, प्याज, करी पत्ता और हरी मिर्च की आवश्यकता होती है. सबसे पहले एक पैन में सूजी को सूखा भून लें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए. इसके बाद पैन में घी गरम कर राई, दालों और करी पत्ते का तड़का लगाएं. प्याज और सब्जियों को हल्का फ्राई करने के बाद इसमें ढाई कप पानी और नमक डालें. जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी करके भुनी हुई सूजी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें. अंत में नींबू का रस और हरा धनिया छिड़ककर इसे गरमा-गरम परोसें.
About the Author
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.