RCB vs GT Final Ahmedabad Weather: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल की घड़ी अब आग गई है। आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी जंग है। यह मुकाबला विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले का महासंग्राम का इंतजार तो लगभग हर फैंस को है, लेकिन आज अहमदाबाद में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो रिजर्व डे का नियम क्या है। आइए जान लेते हैं।
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले का महासंग्राम का इंतजार तो लगभग हर फैंस को है, लेकिन आज अहमदाबाद में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो रिजर्व डे का नियम क्या है। आइए जान लेते हैं।
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले बारिश खलल डाल सकती है। अहमदाबाद में आज कई हिस्सों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच शहर में तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को अहमदाबाद में गर्मी का मौसम था, लेकिन रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना जताई गई है।
फाइनल का वेन्यू किया गया था चेंज
आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन वहां VIP पास की डिमांड को खूब विवाद खड़ा हुआ। बढ़ते विवाद को देखते हुए BCCI ने वेन्यू बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया। ये GT का होम ग्राउंड है।
अहमदाबाद में बारिश की वजह से आज 31 मई को मैच नहीं हो पाता है, तो IPL ने रिजर्व डे रखा है, जो 1 जून को फाइनल मैच खेला जा सकता है। हालांकि, रविवार से अधिक बारिश होने की संभावना सोमवार को है। ऐसे में दोनों दिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो फायदा RCB को हो सकता है। मैच रद्द होने के बाद नियम के अनुसार अंक तालिका में आगे रहने वाली टीम को चैंपियन बनाया जाता है। ऐसे में RCB को विजेता घोषित किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.