भोजपुरी सिनेमा में आज के समय में भले ही फिल्में ना के बराबर बनती हैं लेकिन एक दौर था जब म्यूजिक वीडियोज से ज्यादा फिल्में बनाई जाती थीं और नए-नए कलाकार अक्सर बड़े पर्दे पर लॉन्च किए जाते थे. उस समय कई एक्ट्रेस और एक्टर्स की किस्मत चमकी. इसमें कुछ आज भी काम कर रहे हैं तो कुछ हीरोइनों ने शादी के बाद एक्टिंग से किनारा कर लिया. वहीं, एक तो भीख मांगने को मजबूर दिखी. ऐसे में चलिए बताते हैं भोजपुरी की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो स्टारडम के बाद गुमनाम जिंदगी जी रही हैं.
मिताली शर्मा
भोजपुरी एक्ट्रेस मिताली शर्मा के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं. डिप्रेशन और काम ना मिलने चलते उनकी आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब हो गई थी. आलम ये हो गया कि आज वो मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हो गईं. हाल ही में पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया और फिर मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया.
यह भी पढ़ें: ‘डोला रे डोला…’ सॉन्ग की शूटिंग के दौरान 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? 24 साल बाद बताई सच्चाई
सोनाली जोशी
पवन सिंह के साथ फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सोनाली जोशी आज लाइमलाइट से काफी दूर हैं. उन्होंने भोजपुरी के साथ ही साउथ में भी काम किया है. एक समय था जब वो ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम की’ और ‘प्रतिज्ञा’ से सभी की चहेती बन गई थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने चकाचौंध से भरी दुनिया को अलविदा कह दिया. अब वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और रील्स वीडियोज शेयर करती हैं.
रिंकू घोष
रिंकू घोष एक समय में भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस थीं. उन्हें खूब पसंद किया जाता था. निरहुआ दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं लेकिन, अब उन्होंने शादी के बाद एक्टिंग से दूरियां बना ली. हालांकि, करीब 6 साल बाद उनके कमबैक की खबरें रही थीं लेकिन पहले के जैसे लाइमलाइट में नहीं आ सकीं.
यह भी पढ़ें: राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स

सुप्रेना सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस सुप्रेना सिंह अपनी पहली ही फिल्म से छा गई थीं, जिसमें वो रवि किशन का क्रश बनी थीं. भोजपुरी फिल्म ‘लहरिया लूटा ए राजा जी’ में काम किया था. लुक्स, डांस और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी थी. लेकिन अब वो पर्दे से सालों से गायब हैं और शादीशुदा जिंदगी एंन्जॉय कर रही हैं.

पूनम सागर
दिनेश लाल यादव निरहुआ की पहली हीरोइन पूनम सागर सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं. वो उनके साथ उस दौर में थीं जब एक्टर सफलता की सीढ़ियों को चढ़ रहे थे. दोनों ने साथ में मिलकर ‘निरहुआ सरट रहे’, ‘आ गइले नेता जी’ और ‘बुढ़वा मलाई खाले बुढ़वा खाला लपसी’ जैसे कई हिट एलबम्स दिए. वो निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म ‘सात सहेलियां’ में भी दिखीं लेकिन निरहुआ को स्टारडम मिला वो आगे बढ़ गए. नई हीरोइनों का साथ मिल गया और पूनम सागर धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गईं.
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी और सस्पेंस ऐसा कि अटक जाएगी सांस

सीमा सिंह
भोजपुरी की आईटम क्वीन सीमा सिंह ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली. वो अब फिल्मों में डांस नंबर नहीं करतीं बल्कि मूवीज को प्रोड्यूस करती हैं. वो राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं. एक समय था जब उनके लटके-झटकों पर लोग लट्टू हो जाते थे.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.