- कॉपी लिंक
विराट का ऑटोग्राफ नहीं मिला तो बच्चे ने बैट पटक दिया।
सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में एक नन्हा फैन नाकाम रहा और मैदान पर रोने लगा। उसने दो-तीन बार कोहली तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने रोक दिया।
कोहली का ध्यान बच्चे की ओर नहीं गया और वह खाली हाथ लौट गया। निराशा में बच्चे ने अपना बल्ला भी जमीन पर पटक दिया।
सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इसमें बेंगलुरु ने जीत दर्ज की।

कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 15 बॉल पर 23 रन की पारी खेली।
RCB ने दिल्ली को 75 रन पर समेटा, 9 विकेट से जीता मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। गेंदबाजों ने पारी 16.3 ओवर में 75 रन पर समेट दी। एक समय स्कोर 13/6 था। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। साहिल पारख, समीर रिजवी और अक्षर पटेल खाता नहीं खोल सके।
कोहली ने छक्का लगाकर जिताया मैच, पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंची RCB
76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 6.3 ओवर में जीत हासिल की। विराट कोहली ने टी नटराजन की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच खत्म किया। कोहली 23 रन पर नाबाद रहे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। इस जीत के साथ RCB प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

ऑरेंज कैप रेस में चौथे नंबर पर कोहली, अभिषेक शर्मा टॉप पर
विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 पारियों में 351 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप रेस में चौथे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 380 रन के साथ टॉप पर हैं। उनकी फॉर्म से RCB फैंस की उम्मीदें बढ़ी हैं कि टीम फिर खिताब जीत सकती है।
उसी मैदान पर 264 रन बने थे, वहीं 75 पर सिमटी दिल्ली
इसी अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ दिन पहले दिल्ली ने 264/2 का स्कोर बनाया था, जिसे पंजाब किंग्स ने चेज कर लिया था। सोमवार को RCB के गेंदबाजों के आगे बल्लेबाज टिक नहीं सके। अभिषेक पोरेल (30), डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) के अलावा कोई दहाई पार नहीं कर सका।
——————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
