आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में 15 अरब डॉलर के गूगल एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखी, जो भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एक गीगावाट क्षमता वाला केंद्र राज्य को एक प्रमुख डेटा हब के रूप में स्थापित करेगा।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के पास गूगल के 15 अरब अमेरिकी डॉलर के कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा सेंटर की मंगलवार को आधारशिला रखी।
यह एक गीगावाट क्षमता वाला यह डेटा सेंटर भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, यह देश के सबसे बड़े एआई डेटा सेंटर में से एक होगा और उन्नत एआई क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर तथा बड़े पैमाने पर डेटा भंडारण क्षमता प्रदान करेगा।

यह डेटा सेंटर तारलुवाड़ा, अदाविवरम और रामबिल्ली गांवों में करीब 600 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें अन्य निजी भागीदार भी शामिल होंगे और इसका उद्देश्य राज्य में बहु-गीगावाट डिजिटल परिवेश विकसित करना है।
राज्य सरकार ने दीर्घकालिक योजना के तहत करीब 6.5 गीगावाट क्षमता वाला डिजिटल परिवेश विकसित करने का लक्ष्य रखा है ताकि आंध्र प्रदेश को एक प्रमुख डेटा केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.