Dahi Pudina Dhaniyapatta Chutney: गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और उमस भूख कम कर देती है, तब दही, पुदीना और धनिया की चटनी खाने की थाली में नई जान फूंक देती है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसके औषधीय गुण शरीर को अंदरूनी ठंडक भी प्रदान करते हैं।
Image: Meta AI
चटनी बनाने के लिए – 1 कप ताजा हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा लें।
Image: Meta AI
- 1 कप गाढ़ा दही, काला नमक और सफेद नमक, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस लें।
- धनिया, पुदीना, मिर्च और अदरक को अच्छी तरह धो लें।
Image: Meta AI
- ब्लेंडर में इन्हें थोड़े नींबू के रस के साथ बारीक पीस लें।
- एक कटोरे में दही को चिकना होने तक अच्छी तरह फेंटें।
- पिसा हुआ पेस्ट दही में मिलाएं और मसाले डालें।
- अच्छी तरह मिक्स करें और ठंडी-ठंडी सर्व करें!
Image: Meta AI
चटनी का गहरा हरा रंग बनाए रखने के लिए पीसते समय 1-2 बर्फ के टुकड़े डालें। इससे ब्लेंडर की गर्मी से धनिया काला नहीं पड़ेगा।
Image: Meta AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.