लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सुनील ने जेनरेशन जेन जी को लेकर लिखा।
जेनरेशन जेन जी को लेकर बोले लक्ष्मण
लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सुनील ने जेनरेशन जेन जी को लेकर लिखा। सुनील ने लिखा, ‘जेन-जी, जेन अल्फा जैसे शब्द हमारी संस्कृति नहीं है। उचित शब्दों का चयन ही आधुनिकता है। हमारे भारतीय संस्कारों को बचाने के लिए गुरुकुल पद्धति पथक्रम जरूरी है।’ सुनील लहरी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, कई यजूर्स सुनील लहरी को जमकर ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं।
आपने जो टी-शर्ट पहनी है वो…
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘समय के प्रवाह को स्वीकार करना ही सनातन संस्कृति का मूल है, जो सबको अपने में समाहित करता है वो सतयुग हो द्वापर हो गुरुकुल हो या हावर्ड हो ज़ेन जी हो या अल्फा बीटा गामा डेल्टा कप्पा कुछ भी हो सबको साथ लेकर चलना ही सत्य सनातन संस्कृति है । लहरी जी अब आप बैलगाड़ी से तो नहीं जाएंगे न।’ एक ने लिखा, ‘पहली बात तो है कि आप T shirt मत पहनो ये भी हमारी संस्कृति नहीं है। अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में मत पढ़ाओ यह भी हमारी संस्कृति नहीं संस्कृत सिखाओ अपने बच्चों को।’ एक तीसरा यूजर लिखता है,’तो संस्कृत मे बात करो ना किसने रोका है, खुद बिना इंग्लिश का तुम लोगों का कोई काम नहीं चलता।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस पोस्ट पर आ रहे हैं।
पीए के सपोर्ट में आए थे सुनील
बता दें कि हाल ही में सुनील लहरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में आए थे। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया करते हुए कहा था, ‘प्रणाम दोस्तों, हमारे माननीय प्रधानमंत्री का कितना बड़ा दिल है। 20 तारीख के आंदोलन में उनके स्वर्गीय माताजी, उन्हें और हमारी सेना लोगों ने कितना भला-बुरा बोला। उसके बावजूद उन्होंने सबको माफ कर दिया। अगर उनकी जगह कोई और होता तो कड़ी से कड़ी सजा देता। ये उनका बडप्पन है। ‘
छमा बड़न को चाहिये, छोटन को उतपात
सुनील आगे बोले थे, ‘इस सिचुएशन में मुझे एक पुरानी कहावत याद आ गई। “छमा बड़न को चाहिये, छोटन को उतपात। का रहिमन हरि को घट्यो, जो भृगु मारी लात॥ऐसे प्रधानमंत्री जी को मेरा कोटी कोटी नमन। हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले जो दुनिया के लिए टफ मास्टर हैं, लेकिन हमारे लिए और अपने देशवासियों के लिए मोम हैं। हो सकता है कि मेरी ये बात कई लोगों को पसंद ना आए, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। आप लोग खुश रहिए, सुखी रहिए। जय श्रीराम।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.