अश्विन-मुरलीधरन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं कर पाए
आर अश्विन, वकार यूनिस, मुथैया मुरलीधरन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, जवागल श्रीनाथ, ओली रॉबिन्सन, मैट हेनरी, रवींद्र जडेजा, नील वैगनर, शेन बॉन्ड, जेसन होल्डर, शाहीन अफरीदी, हरभजन सिंह, क्रिस वोक्स, मार्को यान्सन ,समेत कई धाकड़ गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में कभी फाइफर नहीं ले पाए। बता दें कि टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा फाइफर लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन के नाम दर्ज है। उन्होंने 133 टेस्ट में 133 बार ऐसा किया। मुरलीधरन के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन हैं। अश्विन ने 106 टेस्ट में 37 मर्तबा पांच विकेट हॉल हासिल किया। उन्होंने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। अश्विन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेला था।
ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ इतने रन पीछे बांग्लादेश
ऑस्ट्रेलिया को 200 रन से पहले समेटने के बाद बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की। स्टंप्स तक बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने एक विकेट पर 96 जोड़े। मेहमान टीम पहली पारी के हिसाब से सिर्फ 102 रन से पीछे है। तंजीद हसन तमीम 32 और मोमिनुल हक 35 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश को एकमात्र झटका शादमान इस्लाम (20) के रूप में लगा। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए थे। लेकिन महमूद ने लगातार सटीक लाइन एवं लेंथ से गेंदबाजी करते हुए अपने छठे और सातवें ओवर में वेदराल्ड और हेड को आउट कर दिया। इसके बाद हसन, तास्किन अहमद (55 रन देकर दो विकेट) और इबादत हुसैन (39 रन देकर दो विकेट) ने पहले दो सत्रों में शानदार अनुशासित गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। स्टीव स्मिथ ने संघर्ष करते हुए 109 गेंदों में सर्वाधिक 71 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और सिक्स है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.