Last Updated:
Saudi Arabia announces new Umrah Guidelines: रमजान 2026 के लिए सऊदी अरब ने उमराह यात्रियों के लिए नए नियम लागू किए हैं. डिजिटल एंट्री सिस्टम और ग्रीन रेड इंडिकेटर से भीड़ कंट्रोल किया जाएगा. प्राइवेट गाड़ियों पर पीक टाइम में रोक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया गया है. बुजुर्ग और दिव्यांगजनों के लिए खास व्यवस्था की गई है. सुरक्षा, सेहत और फायर सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है.
उमराह गाइडलाइन सऊदी अरब
Ramadan 2026: रमजान 2026 के दौरान मक्का की मस्जिद अल हरम में उमराह करने आने वाले लाखों जायरीन को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब ने नए और सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं. हर साल रमजान में खासकर आखिरी दस दिनों में मस्जिद अल हरम के आसपास भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में सुरक्षा, व्यवस्था और आसानी से इबादत हो सके, इसके लिए सरकार ने एक बड़ा ऑपरेशन प्लान लागू किया है. मकसद साफ है कि उमराह करने वाले लोग सुकून से अपनी इबादत कर सकें, भगदड़ या अफरा तफरी जैसी स्थिति न बने और हर जायरीन को सुरक्षित माहौल मिले. प्रशासन ने साफ कहा है कि सभी लोग सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, तय रास्तों पर चलें और भीड़ वाले इलाकों में धैर्य बनाए रखें.
भीड़ को संभालने के लिए खास इंतजाम
रमजान में नमाज से पहले और बाद में मस्जिद के आसपास काफी भीड़ रहती है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सेंट्रल जोन में ज्यादा समय तक रुकने से बचें. नमाज पूरी होने के बाद तुरंत बाहर निकलें ताकि दूसरे लोग आसानी से अंदर जा सकें. हर जगह साइन बोर्ड लगाए गए हैं और पैदल चलने के लिए अलग अलग रास्ते तय किए गए हैं.
डिजिटल सिस्टम से होगी एंट्री कंट्रोल
अब मस्जिद के गेट पर डिजिटल इंडिकेटर लगाए गए हैं. अगर कोई एरिया खाली है तो ग्रीन लाइट दिखेगी और अगर जगह भर चुकी है तो रेड लाइट दिखाई देगी. इससे लोगों को पता चल जाएगा कि कहां जाना है और कहां नहीं. उमराह परमिट भी डिजिटल तरीके से लेना जरूरी होगा. बिना परमिट के एंट्री की अनुमति नहीं होगी.
ट्रांसपोर्ट पर भी नियम सख्त
प्राइवेट गाड़ियों को पीक टाइम में सेंट्रल एरिया में आने की इजाजत नहीं होगी. लोगों को बस, टैक्सी और हरमैन हाई स्पीड रेलवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. शहर के बाहरी इलाकों में पार्किंग और शटल बस की सुविधा दी गई है ताकि ट्रैफिक जाम न हो.
सेंट्रल जोन में बाइक और साइकिल बैन
मस्जिद के आसपास पैदल चलने वाले इलाकों में मोटरसाइकिल, साइकिल और बिना अनुमति वाले वाहन पूरी तरह बैन रहेंगे. एंट्री गेट, कॉरिडोर और इमरजेंसी एग्जिट के पास खड़े होने या भीड़ लगाने से मना किया गया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.