आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस खास मौके पर टीवी सेलेब्स ने भी भाई-बहन के साथ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन की झलक दिखाई और एक-दूसरे पर प्यार लुटाया.
कृष्णा अभिषेक ने शेयर किया पोस्ट
एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह के साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी राखी. सच में तुम्हें थैंक यू कहना चाहिए. तुम हमेशा मेरे साथ रहती हो और मेरा ख्याल रखती हो, और मैं भी जिंदगी भर तुम्हारे साथ हूं. जैसी हो वैसी ही रहना लव यू.’
गौरव खन्ना ने भी दी बधाई
टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने भी अपनी बहन संग कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. एक्टर ने लिखा, ‘हर बेहतरीन छोटे भाई-बहन के पीछे, एक बहुत थकी हुई बड़ी बहन होती है. बचपन में रिमोट कंट्रोल के लिए हुई लड़ाइयों से लेकर जिंदगी के बड़े सबक सिखाने तक, हर चीज के लिए तुम्हारा धन्यवाद. प्रिया दी, तुम जैसी बड़ी बहन होने का मतलब है कि मुझे जिंदगी की मुश्किलों का सामना कभी अकेले नहीं करना पड़ता. हैप्पी रक्षा बंधन, प्रिया दी.’
ये भी पढ़ेंः अनुपम खेर से लेकर कंगना-जेनेलिया तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन
माही विज ने यूं मनाया रक्षाबंधन
एक्ट्रेस माही विज के भाई ने भी सोशल मीडिया पर राखी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस उन्हें राखी बांधती दिखीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक ऐसी दबंग बहन होना, जिसका दिल सबसे सॉफ्ट है, अपने आप में एक अलग ही स्वैग है.आई लव यू माही दीदी.’
अभिषेक कुमार ने दी बधाई
टीवी एक्टर अभिषेक कुमार में भी अपने भाई और बहनों संग पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘रक्षा बंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.’
ये भी पढ़ेंः ‘कुछ सीमाएं होनी चाहिए…’ कृति सेनन के रक्षा बंधन एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की मां
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.