- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; When Our Thoughts And Efforts Are Fully Devoted To The Present, Our Future Will Become Brighter And Happier.
- कॉपी लिंक
वर्तमान में अपनी योजनाओं को साकार करना चाहिए। अपनी पूरी एकाग्रता वर्तमान पर केंद्रित करें। अपनी ऊर्जा, शक्ति, सामर्थ्य और अनुभव का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सटीक और शुभ संकल्प बनाएं। जब आपके विचार और प्रयास वर्तमान के प्रति समर्पित होंगे, तब आपका आज ही सुखद भविष्य की नींव बनेगा। याद रखें, भविष्य की सफलता और विजय वर्तमान में किए गए कर्मों का परिणाम है। इसलिए भविष्य की चिंता करने के बजाय आज को बेहतर बनाने का प्रयास करें। वर्तमान का हर क्षण अनमोल है; इसका सदुपयोग ही जीवन में सफलता, संतोष और समृद्धि का रास्ता बनाना है।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए अच्छे भविष्य निर्माण के लिए शिक्षाएं कैसे प्राप्त करें?
आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
