Samay Raina Show: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड आ गया है। इस एपिसोड में ओरी, अर्चना पूरन सिंह, शैरन वर्मा और निशांत सुरी पैनल में पहुंचे। इस एपिसोड में समय और ओरी के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली।
समय रैना का ओरी के साथ हंसी मजाक
समय रैना ने पैनल पर आए ओरी के साथ हंसी-मजाक शुरू किया। समय रैन ने ओरी के लिए कहा- व्हेर देयर इज अ विल, देयर इज अ ‘गे’। समय की बात सुनकर पहले तो ओरी ने उनकी तरफ देखा और कहा कि अगर इस बार वो अंदर गए तो बाहर नहीं आ पाएंगे।
ओरी ने समय को बोला- औकात में रहो
ओरी ने कहा, “जिन लोगों से मेरी जान-पहचान है न, इस बार अंदर गया तो बाहर नहीं आ पाएगा। ध्यान रखो। औकात में रहो।” ओरी की ये बात सुनकर समय ने ओरी से कहा- कहां डालेगा भाई? वनतारा में?
समय ने कश्मीरी पंडितों के बारे में क्या कहा?
ओरी ने कहा कि बंदरों को वहां ही डालते हैं। इसपर समय ने कहा कि उनका वनतारा में मस्त रहेगा क्योंकि वो एक कश्मीरी पंडित हैं और वो भी लुप्तप्राय प्रजातियों में आते हैं। समय रैना के इस जोक पर दर्शकों ने काफी तालियां पीटीं।
अर्चना पूरन सिंह और उनके बेटों का उड़ाया मजाक
समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह पर भी काफी जोक्स किए। इतना ही नहीं, ऑडियंस में बैठे अर्चना पूरन सिंह के बेटों का भी समय रैना ने मजाक उड़ाया। अर्चना पूरन सिंह के बारे में बात करते हुए समय रैना ने कहा कि वो सब इनके व्लॉग देखते हैं। इसके बाद ही समय कहते हैं कि न इनके पति कुछ काम करते हैं, न इनके नल्ले बेटे कुछ काम करते हैं।
सीजन 1 से फेमस हुई थीं शैरन वर्मा
शो में गेस्ट के तौर पर आईं शैरन वर्मा के बारे में बात करें तो शैरन पहले सीजन में कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं। समय रैना को शैरन वर्मा की कॉमेडी काफी पसंद आई थी। उन्होंने शैरन वर्मा को अपने एक शो में ओपनिंग के लिए मौका भी दिया था। शैरन सीजन 1 से इतना ज्यादा फेमस हुईं कि आज की डेट में वो एक जानी-मानी स्टैंडअप कॉमेडियन बन गई हैं। शैरन वर्मा पहली ऐसी गेस्ट हैं जो कंटेंस्टेंट बनकर लेटेंट की स्टेज पर पहुंची थीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.