नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर लोगों को काफी पसंद आ रही है। सीरीज में विंग कमांडर आर.एस. धालीवाल का किरदार निभाने वाले अभय वर्मा ने बताया कि ये सीरीज उनके लिए क्यों खास है? साथ ही उन्होंने MiG-21 को लेकर भी बात की।
ज्यादातार असली लोकेशन्स पर शूट हुई है सीरीज
स्क्रीन से खास बातचीत के दौरान अभय ने बताया कि सीरीज का ज्यादातर हिस्सा असली लोकेशन्स पर शूट हुआ है। उन्होंने मिग-21 को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जिस चॉपर्स से हम निकलते दिखाए गए हैं, वो असली चॉपर्स हैं।
अभय ने MiG 21 को लेकर क्या कहा?
अभय वर्मा ने कहा, “सभी लोकेशन्स असली हैं। हमने चंडीगढ़ एयर फोर्स, बिकानेर और ग्वालियर स्टेशन पर शूट किया। जितनी असली हो सकता था, उतनी असली दिखाया गया है। हम जिस चॉपर्स से निकलते हैं, वो असली चॉपर्स थे। मैं सच में MiG 21बैठा हुआ था। मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं उन कुछ चुनिंदा और आखिरी आम नागरिकों और एक्टर्स में से हूं जो MiG 21 में बैठे हैं। ये भावनाएं जीवन भर के लिए हैं।”
MiG-21 को बताया लाइव बम
इसी बातचीत के दौरान उन्होंने MiG-21 को एक लाइव बम बताया। उन्होंने कहा, “एक मजाक है कि रूसियों ने पहले सब चीजें लगाईं और फिर जो जगह बची, उसमें तय किया कि पायलट कहां बैठेगा। ये एक लाइव बम है जो आप उड़ा रहे हैं। मुझे इस शो पर सच में गर्व है क्योंकि यह बहुत असल जैसा लगता है। हमने टेक ऑफ और लैंडिंग करते विमानों के असली शॉट्स लिए। हमने उड़ान भरने की ट्रेनिंग भी ली। हमारे पास MiG-21 के कॉकपिट के अंदर का एक कार्डबोर्ड डायग्राम था।हमने मार्च-पास्ट किया और सेरेमोनियल प्रोटोकॉल का पालन किया।”
राजपाल सिंह धालीवाल की बेटी से हुई थी बातचीत
अभय वर्मा ने राजपाल सिंह धालीवाल की बेटी के साथ अपनी मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने कहा, “मैं उनकी बेटी से मिला, हमारी थोड़ी बहुत बात हुई, अगर ज्यादा होती तो हम दोनों रोने लगते हैं। ये बातचीत स्क्रीनिंग से ठीक पहले हुई थी, और मैंने उनसे कहा- आशा करता हूं कि राजपाल सर हमें देख रहे हों और हमारे ऊपर उन्हें गर्व हो। इसके बाद मैं वाशरूम गया और अपने आंसू पोंछे। मैं कह सकता हूं कि मैंने अपने हीरो का रोल प्ले किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.