दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बताया कि नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद CNG की कीमत 83.09 रुपए से बढ़कर 86.98 रुपए प्रति किलो हो जाएगी। IGL के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LNG की कीमतें बढ़ी हुई हैं। इनपुट गैस की लागत बढ़ने और CNG की मांग में तेजी आने के कारण कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि कीमत बढ़ने के बाद भी दिल्ली में CNG दूसरे ईंधनों के मुकाबले किफायती विकल्प बनी रहेगी। हॉर्मुज संकट से LNG की कीमतों पर असर IGL ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट फिर बढ़ने और हॉर्मुज जलडमरूमध्य से माल ढुलाई प्रभावित होने का असर अंतरराष्ट्रीय LNG कीमतों पर पड़ा है। संकट से पहले के मुकाबले वैश्विक LNG कीमतें करीब दोगुनी हो गई हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि यूरोप में सर्दियों से पहले गैस का भंडार बढ़ाने की जरूरत है। इन वजहों से अंतरराष्ट्रीय गैस बाजार में दबाव बढ़ा है और CNG के लिए इस्तेमाल होने वाली आयातित LNG की लागत बढ़ी है। बढ़ती मांग पूरी करने के लिए आयातित LNG पर निर्भरता IGL के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज ग्रोथ और बढ़ती मांग के साथ CNG की खपत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए CNG सेक्टर की इनपुट गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित स्पॉट LNG से पूरा किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों और CNG की बढ़ती मांग के कारण इनपुट गैस की लागत काफी बढ़ गई है। इसी बढ़ी लागत के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए CNG की कीमत में 3.89 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.