POCO M8 Power 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। फोन 4 अगस्त को लॉन्च होगा। इस फोन में 8000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला है।
POCO M8 Power 5G की बड़ी खासियतें (लीक)
POCO M8 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह फोन करीब 3 दिन तक चल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 45W फास्ट चार्जिंग मिलने की भी संभावना है। फोन में बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें लगभग 7 इंच का FHD+ 120Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो वीडियो देखने, गेम खेलने और स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूद अनुभव देगा।
फोन में 50MP AI प्राइमरी कैमरा मिलेगा। AI कैमरा फीचर्स की मदद से पोर्ट्रेट, नाइट और डे-लाइट फोटोग्राफी बेहतर होने की उम्मीद है। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी नया टेक्सचर्ड लुक के साथ आएगा, जिससे फोन प्रीमियम नजर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक POCO M8 Power 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। साथ ही 5G कनेक्टिविटी की वजह से यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड का भी फायदा मिलेगा।
POCO M8 Power 5G का डिजाइन, संभावित कीमत और उपलब्धता
कंपनी के टीजर में फोन का ऑरेंज टेक्सचर्ड बैक पैनल दिखाया गया है, जिसमें नया कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा और आने वाले दिनों में कंपनी इसके बाकी फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर साझा कर सकती है। कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। POCO M8 Power 5G को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत करीब 20,000 से 35,000 रुपए के बीच हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.