52 वीक हाई पर पहुंचा पेटीएम का शेयर (Paytm 52 week high)
बीएसई में आज शुक्रवार को पेटीएम का शेयर 1739.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1829.50 रुपये के स्तर पर पर था। मार्केट के बंद होने के समय कंपनी के शेयरों का भाव 3.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 1806.25 रुपये के स्तर पर था। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 947.10 रुपये है।
एक्सपर्ट ने टारगेट प्राइस में किया इजाफा (Paytm Target Price)
जेफरिज ने पेटीएम के टारेगट प्राइस को बढ़ा दिया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 1600 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस ने BUY टैग दिया है। इसके अलावा Berstein ने Outperform की रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज ने 2200 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
पेटीएम का आईपीओ 2021 में आया था। तब कंपनी ने 2080 रुपये ,से 2150 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था। कंपनी के आईपीओ का साइज 18300 करोड़ रुपये था। आईपीओ को कुल 1.89 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
शेयर बाजार में अच्छा बीता एक साल (Paytm Share Price)
पेटीएम की पैरेंट कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने में 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में स्टॉक का दाम 76 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 47 प्रतिशत की बढ़त हासिल किया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों की कीमतों में दो साल में 170 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, 3 साल में स्टॉक का दाम 99 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 11.40 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.