कंपनी के दूसरे मॉडल की तरह इसमें भी तीन पहिए मिलते हैं, जिसमें एक आगे और दो पीछे लगे हुए हैं। यानी इसे बैलेंस करने की जरूरत नहीं है। इस स्कूटर में एक रूफ मिल जाती है, जो बारिश और धूप के साथ धूल से भी आपको बचाती है।
हर मौसम में रूफ रखेगी सेफ
इस थ्री-व्हील इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की बात करें तो इस कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है। कंपनी के दूसरे मॉडल की तरह इसमें भी तीन पहिए मिलते हैं, जिसमें एक आगे और दो पीछे लगे हुए हैं। यानी इसे बैलेंस करने की जरूरत नहीं है। इस स्कूटर में एक रूफ मिल जाती है, जो बारिश और धूप के साथ धूल से भी आपको बचाती है। वहीं, किसी कार की तरह इसमें एक विंडशील्ड लगी हुई है, जिस पर एक वाइपर भी दिया है। ये बारिश के दिनों में आपकी राइडिंग को आसान बना देता है।
इसमें 3-इन-1 सीट मिलेगी
इस स्कूटर की खास बात है कि ये 3-इन-1 है। यानी इसकी सीट को तीन अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्कूटर में एक छोटी सीट आगे और एक कैप्टन सीट पीछे लगी है। फ्रंट सीट को फोल्ड करके अंदर भी किया जा सकता है। वहीं, बैक कैप्टन सीट को स्लाइ़ड करके आगे लाया जा सकता है। ऐसे में ये एक सिंगल सीट व्हीकल बन जाता है। वहीं, फ्रंट के लैग स्पेस की जगह पर भी एक फोल्डेबल सीट दी है, जिस पर किसी बच्चे को आसानी से बिठाया जा सकता है। यानी इस पर एक से लेकर तीन लोग तक बैठ सकते हैं।
60Km की रेंज, 3 साल की वारंटी
इसके हार्डवेयर की बात करें तो इसमें चारों तरफ सेफ्टी के लिए लोह की फ्रेम दी है। वहीं, सेफ्टी के लिए तीनों टायर में डिस्क ब्रेक दिए हैं। फ्रंट में हैंडल के आसपास भी बोतल या छोटा सामान रखने के लिए स्पेस दिया है। फ्रंट में एक हुक भी मिल जाता है, जिस पर सामान टांगा जा सकता है। इसमें लिथियम आयन बैटरी दी है, जो सिंगल चार्ज पर करीब 60 किलोमीटर तक की रेंज देती है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी की लाइफ 5 साल है। वहीं, इस पर 3 साल की वारंटी भी मिलती है। इसकी कीमत की बात करें तो ये 1.35 लाख रुपए में आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
