भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों फिर सुर्खियों में है. हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दर्द को लोगों के सामने रखा है. 5 साल से चल रहे तलाक के केस के बीच ज्योति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर करती रहती है. हालांकि इस नए पोस्ट और उसके कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.
ज्योति सिंह ने किया लाल साड़ी में पोस्ट
ज्योति ने दो तस्वीर के साथ गाना लगाकर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लाल साड़ी, लाल चूड़ी, गले में एक व्हाइट पर्ल का नेकलेस पहना है. साथ ही अपने बालों को साइड करके खुला रखा और मांग में पवन सिंह के नाम की लाल सिंदूर लगाए दिखाई दे रही है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में और तुझे दूसरों का ख्याल है. कुछ मेरे मसले पे भी गौर दें, मेरी तो जिंदगी का सवाल है.’ बस फिर क्या था, इस पोस्ट के आते ही सभी फैंस उनपर दिल और फायर वाले इमोजी के साथ प्यार लुटाने लगे.
पवन सिंह का निजी जिंदगी
बता दें कि 2018 में पवन सिंह और ज्योति की शादी हुई थी. करीब 5 साल से ज्योति और पवन सिंह का तलाक कोर्ट में चल रहा है. इससे पहले पवन सिंह ने 2015 में नीलम से शादी की थी, हालांकि 3 महीने बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली. उनके जाने के इतने सालों बाद भी पवन सिंह उन्हें भूल नहीं पाए है.
पवन सिंह के नए गाने
अगर काम की बात करें, तो उनका नया गाना ‘टच बडी’ कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है, जो साउथ फिल्म ‘डकैत’ का हिस्सा है. इस फिल्म में आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं, जो 10 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसके अलावा हाल ही में पवन सिंह का नया भोजपूरी गाना ‘सड़िया ए जान’ रिलीज हुआ, जिसे भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.