कितना हुआ रेवन्यू
पतंजिल फूड्स का रेवन्यू पहली तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी की कुल कमाई 11337.45 करोड़ रुपये है। पिछले साल पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 8766 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी का EBITDA 69.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इस बार 543.27 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 321.15 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी को सबसे अधिक कमाई खाद्य प्रोडक्ट्स पर हुई है। इस सेगमेंट मे कंपनी का रेवन्यू 27 प्रतिशत बढ़ा है। पहले क्वार्टर में यह 8504.72 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का बिस्किट डिवीजन भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस क्षेत्र में कंपनी ने 560.14 करोड़ रुपये का रेवन्यू जनरेट किया है।
सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर (Patanjali Foods Ltd share price)
पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद अब सोमवार को पतंजलि फूड्स के शेयर फोकस में रहेंगे। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 353 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में स्टॉक 39 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है।
किस दिन एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी (Patanjali Foods dividend record date)
कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार एक शेयर पर 2.30 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 21 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल के महीने में योग्य निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब 1.75 रुपये लाभांश वितरित किया गया था।
पिछले साल पतंजलि फूड्स ने बोनस शेयर भी दिया था। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर उस समय दिए गए थे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.