यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 30वां मैच खेल रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि अभी तक खेले सभी मुकाबले उन्होंने अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं। वह जल्द सचिन तेंदुलकर को पछाड़ देंगे।
सचिन तेंदुलकर को जल्द पछाड़ देंगे यशस्वी जायसवाल
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 200 मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इन 200 मुकाबलों में उन्होंने पहले 32 मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर खेले। जायसवाल अब जल्द ही उन्हें इस लिस्ट में पछाड़ देंगे।
जायसवाल गॉल में जारी इस टेस्ट के बाद कोलंबो में खेलेंगे। यहां भी वह अभी तक नहीं खेले हैं। इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां अभी तक जायसवाल नहीं गए हैं।
ऐसे में अगले तीन मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर खेलकर जायसवाल सचिन तेंदुलकर को इस यूनिक लिस्ट में पछाड़ देंगे, बस उन्हें किसी तरह की इंजरी ना हो और वह कोई मैच मिस ना करें।
संजय माजरेकर नंबर-1
पूर्व क्रिकेटर संजय माजरेकर के नाम अपने करियर के पहले 33 मुकाबले अलग-अलग वेन्यू पर खेलने का रिकॉर्ड है। यशस्वी जायसवाल अगले तीन मुकाबलों में उनकी बराबरी तो कर लेंगे। मांजरेकर का यह रिकॉर्ड जायसवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में तोड़ सकते हैं।
दरअसल, भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर दो ही टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम इंडिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पहला टेस्ट नागपुर में खेलना है। यह जायसवाल का 34वां टेस्ट 34 अलग-अलग मैदानों पर हो सकता है क्योंकि नागपुर में भी जायसवाल अभी तक नहीं खेले हैं।
यशस्वी जायसवाल ने अभी तक कहां-कहां खेले टेस्ट मैच
1) रोसेउ
2) पोर्ट ऑफ़ स्पेन
3) सेंचुरियन
5) हैदराबाद
9) धर्मशाला
12) बेंगलुरु
14) वानखेड़े
17) ब्रिस्बेन
18) मेलबर्न
21) बर्मिंघम
22) लॉर्ड्स
23) मैनचेस्टर
25) अहमदाबाद
27) ईडन गार्डन्स
28) गुवाहाटी
29) न्यू चंडीगढ़
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.