एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश में धुलने के बाद आखिरकार सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मौसम पूरी तरह से साफ मिला है, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका की टीम से हो रहा है। इस सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के कप्तान सहान अराचिगे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम काफी पहले तैयारियों के नजरिए से जापान पहुंच गई थी, जिसमें उन्होंने मेजबान जापान के खिलाफ भी एक मुकाबला खेला था। वहीं श्रीलंकाई टीम को लेकर बात की जाए तो उनको भी क्वार्टर फाइनल में अपना पहला मुकाबला खेलना था, लेकिन वह बारिश के चलते धुल गया था। इसके बाद अब वह भी जापान की परिस्थितियों में अपना पहला मैच इस सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में खेलने उतर रही है। इस मैच को जीतने वाली टीम का सामना गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान से होगा जिन्होंने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी है।
भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ दिखा है दबदबा
टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ दबदबा देखने को मिला है, जिसमें हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा साफतौर पर भारी है। भारत और श्रीलंका के बीच में अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया 23 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है तो वहीं श्रीलंकाई टीम 9 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है। वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच रद्द रहा है। वहीं तटस्थ मैदानों पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने दो मैच अपने नाम किए तो वहीं श्रीलंकाई टीम तीन मैचों को जीतने में कामयाब रही है।
श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कप्तान खुद को साबित करने की चुनौती
टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के बाद श्रेयस अय्यर के लिए यह पहला मल्टी नेशन टूर्नामेंट है ऐसे में उनके लिए बतौर कप्तान खुद को साबित करने की भी एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। टीम इंडिया इस एशियन गेम्स में अपनी पूरी ताकत के साथ खेलने पहुंची है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी स्क्वाड का हिस्सा हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतीय टीम – वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
श्रीलंका टीम – लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.