हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। 1 अक्टूबर 2026 भी इससे अलग नहीं है। इस बार LPG सिलेंडर, बैंकिंग, FD, ATM से लेकर गाड़ियों की कीमत और LPG सब्सिडी तक कई नियमों और कीमतों में बदलाव की जानकारी सामने आई है। इनका असर सीधे आपके घर के बजट, बैंकिंग खर्च और खरीदारी की लागत पर पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 1 अक्टूबर से कौन-कौन से बदलाव हुए हैं और इनमें से किनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है।
1. कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा
1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत ₹62.50 बढ़कर ₹2,810 हो गई है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2. FD से जुड़े नियमों में बदलाव
फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD कराने वाले ग्राहकों के लिए भी 1 अक्टूबर से बदलाव हुए हैं। RBI के दिशानिर्देशों के तहत बल्क FD की सीमा और उससे जुड़े ब्याज नियमों में संशोधन किया गया है। इसका असर बड़े डिपॉजिट रखने वाले ग्राहकों और उनके निवेश पोर्टफोलियो पर पड़ सकता है।
3. इलेक्ट्रॉनिक्स सामान हुए महंगे
फेस्टिव सीजन में टीवी, AC और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वालों को कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। इनपुट कॉस्ट और कस्टम्स ड्यूटी में बदलाव के कारण कुछ कंपनियां अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ा दी हैं, जो आज से लागू होंगी। हालांकि, कीमत में वास्तविक बढ़ोतरी कंपनी और प्रोडक्ट के हिसाब से अलग हो सकती है। LG के एयर कंडीशनर की कीमतों में आज से 5-7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।
4. टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन महंगे
टाटा मोटर्स ने 1 अक्टूबर 2026 से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यानी नया कमर्शियल वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
5. SBI ATM ट्रांजैक्शन पर नया असर
SBI ग्राहकों के लिए ATM से जुड़े शुल्क के नियमों में भी बदलाव किया गया है। निर्धारित मुफ्त सीमा से ज्यादा ATM से कैश निकालने या गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन करने पर लागू सेवा शुल्क के नियमों में संशोधन किया जा रहा है। इसलिए बार-बार ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपने ट्रांजैक्शन की संख्या पर ध्यान देना होगा।
6. LPG सब्सिडी के लिए e-KYC जरूरी
LPG सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन यानी e-KYC को लेकर नियम सख्त किए गए हैं। जिन ग्राहकों की आधार e-KYC पूरी नहीं होगी, उनकी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। इसलिए सब्सिडी पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए अपना KYC स्टेटस जांचना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बदल गया डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स, डीजल पर ₹4 और ATF पर ₹4.5 प्रति लीटर की कटौती
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.