क्रिकेट की दुनिया में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब कोई बल्लेबाज अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ले। वैसे तो पैर पर कुल्हाड़ी मारना एक मुहावरा है, जो अक्सर इस्तेमाल होता है, लेकिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने करीब करीब ऐसा ही किया। ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर पीक अपना विकेट खुद ही दे बैठे और वो हिट विकेट हो गए।
ओलिवर पीक जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में हो गए हिट विकेट
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ओलिवर पीक हिट विकेट हो गए। वे एक बॉल को खेलने के दौरान इतने पीछे गए कि अपने पैर से विकेट को हिट कर दिया और हिट विकेट हो गए। किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के साथ ऐसा करीब 39 साल बाद हुआ है। इससे पहले साल 1987 में ऐलन बॉर्डर वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में खेले गए वनडे में इसी तरह से हिट विकेट हुए थे। हालांकि ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ब्रूस लेयर्ड थे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 1982 में हिट विकेट हुए थे।
ओलिवर पीक ने 30 बॉल पर बनाए 40 रन
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में न्यूमैन न्यामहुरी की बॉल पर ओलिवर अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। ओलिवर स्टंप पर आ गए। वे गेंद को रोकने के लिए क्रीज में काफी पीछे थे। इसी दौरान उनका पिछला पैर स्टंप से टकरा गया और बेल्स गिर गईं। ओलिवर पीक ने 40 बॉल पर 30 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगया।
मैट रेनशॉ ने लगाया शतक
मैच के दौरान नंबर छह बल्लेबाजी के लिए आए मैट रेनशॉ ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 94 बॉल पर 109 रन की पारी खेली। इसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि ये मैच तो ओलिवर के आउट होने के तरीके के लिए याद किया जाएगा। सीरीज के दौरान तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है, इसी के तहत इस दौरे को रखा गया है। अगले साल विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें
फ्री में कैसे देखें भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच LIVE, नहीं खर्च होगा एक भी पैसा
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में किया कमाल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.