भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी जान देने की कोशिश की। हालांकि वह खुद बच गया और उसका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मामला ओडिशा के भुवनेश्वर का है। यहां सोमवार को एक पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर उसकी बाईं कलाई की नस काट दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद भी जहर खा लिया और जान देने की कोशिश की। हालांकि वह बच गया और हॉस्पिटल में एडमिट है।
इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस कपल की शादी साल 2019 में हुई थी। लेकिन आपसी मनमुटाव की वजह से दोनों करीब 2 सालों से साथ नहीं रहते थे।
भुवनेश्वर के एसीपी ने क्या बताया?
भुवनेश्वर के एसीपी बिश्वरंजन सेनापति के मुताबिक, पति सोमवार को अपनी पत्नी के घर पहुंचा और दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और उसकी कलाई भी काट दी। इससे पत्नी की मौत हो गईॉ।
पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पति ने घर में ताला लगाया और खुद एक ऑटो रिक्शा में बैठ गया। पुलिस के मुताबिक, जब उन्हें पति मिला तो उसने बताया कि उसने खुद भी जहर खा रखा है। इसके बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और यहां उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि बीते कुछ समय से पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस तरह की घटनाएं ये साबित कर रही हैं कि पति-पत्नी के बीच अब पहले जैसी संवेदनशीलता नहीं बची है और छोटी-छोटी बातों पर हत्या हो जा रही है। इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि जब इस तरह के मामले बढ़ेंगे तो लोगों का पति-पत्नी के रिश्ते से विश्वास ही उठ जाएगा।
इससे पहले बंद कमरे में महिला की गली-सड़ी लाश मिली थी और पति बच्ची संग फरार था।
ये भी पढ़ें-
पत्नी ने पूर्व पति संग रची थी पति की हत्या की साजिश, एक साल बाद गुजरात से दोनों गिरफ्तार, सामने आई वजह (इनपुट: भाषा)
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.