निसान इंडियन मार्केट में अपनी नई 7 सीटर लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की यह 7 सीटर पैट्रोल से इंस्पायजर्ड होगी। फीचर्स के मामले में भी यह एसयूवी काफी प्रीमियम हो सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।
Patrol से इंस्पायर्ड होगा डिजाइन
निसान ने अभी तक इस नई एसयूवी के डिजाइन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसका लुक कंपनी की फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड होगा। टेक्टॉन को पहले ही बेबी पैट्रोल के तौर पर पेश किया गया है और यही डिजाइन फिलॉसफी 7-सीटर मॉडल में भी देखने को मिल सकती है। एसयूवी में दमदार फ्रंट ग्रिल, मस्कुलर बॉडी और प्रीमियम रोड प्रेजेंस मिलने की संभावना है।
बड़ा आकार और ज्यादा स्पेस
नई 7-सीटर SUV का साइज टेक्टॉन से बड़ा होगा ताकि थर्ड रो में भी पैसेंजर्स के लिए काफी जगह मिल सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लंबाई लगभग 4.5 से 4.6 मीटर के बीच हो सकती है। इससे यह फैमिली बायर्स के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन बन सकती है।
फीचर्स में नहीं होगी कोई कमी
फीचर्स के मामले में भी यह एसयूवी काफी प्रीमियम हो सकती है। उम्मीद है कि इसमें टेक्टॉन वाला 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा थर्ड रो के पैसेंजर्स के लिए अलग AC वेंट्स, Type-C चार्जिंग पोर्ट और अडिशनल स्टोरेज स्पेस भी दिया जा सकता है।
सेफ्टी पर रहेगा खास फोकस
टेक्टॉन को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उसका 7-सीटर वर्जन भी यही सेफ्टी ऑफर करेगा। इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है।
इंजन और लॉन्च टाइमलाइन
नई एसयूवी में टेक्टॉन वाले 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (100 bhp, 166 Nm) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (163 bhp, 280 Nm) इंजन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बड़े साइज के कारण 1.0-लीटर इंजन थोड़ा अंडर पावर्ड साबित हो सकता है। ऐसे में कंपनी 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन (160 bhp, 172 Nm) भी ऑफर कर सकती है, जो डस्टर में भी देखने को मिल सकता है। इसकी संभावित ऑन-रोड कीमत मुंबई में लगभग Rs 17 लाख से Rs 28 लाख के बीच रहने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
